WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

82 वें उद्योग उत्कृष्टठा पुरस्कार से सम्मानित हुये हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड के एमडी अजय शर्मा

Savdhan India News

लखनऊ। (मुकेश दत्त शर्मा/विकास दीक्षित)

शुगर तकनीकी विशेषज्ञ संघ इण्डिया द्वारा 30 जुलाई मंगलवार को जयपुर में आयोजित उद्योग उत्कृष्टता पुरस्कार के लिये बजाज हिंदुस्थान लिमिटेड के शुगर प्रबन्ध निदेशकअजय शर्मा को चुना गया।
पुरस्कार ग्रहण करते हुये अजय शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय प्रोत्साहन प्रदान करने वाले बजाज समूह के अध्यक्ष कुशाग्र बजाज एवं बजाज ग्रुप के सभी कर्मठ सहयोगियों एवं किसानों को दिया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड को चीनी उद्योग में सफलता और नवीनता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में उनके असाधारण नेतृत्व और दूरदर्शी दृष्टिकोण की स्वीकार्यता को सिद्ध करता है। बजाज समूह की चौदह चीनी मिलों व छः पावर प्लांटों में गतिशील नेतृत्व के तहत, कंपनी ने लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विविध क्षेत्रों में दक्षता, स्थिरता और तकनीकी प्रगति में नये व अनुकरणीय मानक स्थापित किये हैं।
बजाज समूह की ओर से विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों व मजदूर यूनियनों की तरफ से अजय शर्मा को शुभकामनाएं देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।
उल्लेखनीय है कि
उद्योग उत्कृष्टता पुरस्कार उन कम्पनियों को प्रोत्साहन देने का प्रयास है, जिन्होंने अपने प्रबंधन पद्धतियों, उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है, तथा साथ ही अपने कर्मचारियों, ग्रहकों व गन्ना उत्पादन आदि से जुड़े व्यक्तियों को निरंतर बेहतर अवसर, सेवाये व आदर्श प्रस्तुत किया है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button