बाढ़ की विकराल समस्याओं के निस्तारण हेतु व्यापार मण्डल अध्यक्ष गौरव गुप्ता के साथ दर्जनो संगठनों ने सौंपा संयुक्त ज्ञापन

पलियाकलां-खीरी। (विकास दीक्षित) विगत 8 जुलाई 2024 आज 18 दिन बीतने के बाद पलिया कलां-भीरा के मध्य अतरिया रेल क्रासिंग के पास अवरूद्ध भारतीय राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण (छभ्।प्) राज मार्ग सं0 एन0एच0-731 को सार्वजनिक यातायात के साधनो जैसे सवारी बसो एवं मालवाहक वाहनो के लिए अविलम्ब खुलवाये जाने का निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिया जाये क्योंकि उक्त मार्ग पर भारतीय राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण कथित रूप से एन0ओ0सी0 न दिये जाने के कारण 18 दिनों से उक्त मार्ग अवरूद्ध है। सार्वजनिक यातायात प्रारम्भ होने से लाखो-लाख नागरिको, ग्रामवासियो को जहां एक ओर सार्वजनिक आवागमन की सुविधा मिल सकेगी वहीं दूसरी ओर रोजमर्रा की आवश्यक सेवाओ तथा वस्तुओ की किल्लत न हो सके।
पलिया कलां-भीरा राजमार्ग एन0एच0-731 पर विगत तीन वर्षों से बन रही छोटी पुलिया को भारतीय राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण (छभ्।प्) के अधिकारियो द्वारा तीन वर्षो से अधिक समय बीत जाने के उपरान्त भी आज तक निर्माण कार्य पूरा नही किया जा सका है, उक्त स्थल पर पुलिया का निर्माण पूरा न हो पाने की वजह से बाढ़ का कटान हुआ है पूर्व में उक्त पुलिया निर्माण स्थल पर अनको सडक दुर्घटनाएं हो चुकी है जिसमें अनेको सवारियां काल के गाल में समा चुकी है। तीन साल से अधिक समय में भी निर्माण कार्य न पूरा करने वाली भारतीय राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण (छभ्।प्) के दोषी अधिकारियो के कडी व दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए उनको सेवा मुक्त करने की कार्यवाही यथोचित स्तर से करवायी जाये।
पलिया-भीरा मार्ग पर भारतीय राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण (छभ्।प्) द्वारा शारदा पुल से अतरिया रेलवे क्रासिंग होते हुए पलिया कलां शहर तक शारदा नदी के पुल की ऊँचाई तक सड़क का निर्माण कराया जाये तथा सड़क के दोनो तरफ पत्थर की पिचिंग करायी जाये ताकि प्रत्येक वर्ष आने वाली बाढ से सडक मार्ग प्रभावित न हो (ढखेरवा से बहराईच जाने वाले हाइवे की तरफ)
व्यापक जनहित में उ0प्र0 सिचाई विभाग तथा बाढ खण्ड पूरनपुर-पीलीभीत तथा बाढ खण्ड खीरी-सीतापुर, बाढ खण्ड घाघरा-सुहेली को आवश्यक रूप से निर्देशित किया जाये कि वह बाढ आने अथवा बाढ नियंत्रण के लिए केवल बनवसा बैराज के विगत 40-50 वर्षों के वाटर डिस्चार्ज को ही आधार न बनाये अर्थात केवल बनवसा बैराज के डिस्चार्ज वाटर का ही सर्वे न करे बल्कि इसके साथ-साथ नेपाल राष्ट्र के महाकाली अंचल की दर्जनो नदियो/नाला जैसे बनारा (बनरा), चैधर, काण्डला, पथरिया, सुन्दरा, बन्द, कनकी, कर्णाली, डोंडा (मछली), मोहाना, गोदावरी आदि नदियो से जिसको नेपाल सरकार द्वारा साइफन सिस्टम के माध्यम से लगभग 3 लाख क्यूसेक पानी को चैधर नदी में (जिसको भारत में बमनी नदी के नाम से जाना जाता है) गिराकर पीलीभीत-खीरी सीमा के निकट ट्रांस शारदा क्षेत्र में (खजुरिया-गोविन्द नगर ग्राम से पहले) शारदा नदी मंे गिरा दिया जाता है उक्त नेपाली नदियो के आने वालीे पानी का भी सर्वे कराया जाये। ज्ञात हो कि रेल विभाग द्वारा हाल में रूड़की इन्स्टीट्यूट से इस वर्ष बाढ़ एवं शारदा में आने वाली नदियो के पानी का सर्वे कराया जा रहा है। यदि नेपाल राष्ट्र की नदियो का गिरने वाले पानी की नदियो का सर्वे नही कराया गया तो राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा बनायी जाने वाली बाढ नियंत्रण की करोड़ा-अरबो रूपयो की योजनाएं विफल हो जायेगी और जिस प्रकार ट्रांस शारदा क्षेत्र के तमाम ग्रामो का अस्तित्व शारदा नदी में समा कर समाप्त हो चुका है। ठीक उसी प्रकार आने वाले समय में पलिया कलां, सम्पूर्णानगर, खजुरिया, महंगापुर, भीरा, निघासन सहित अनुसूचित जनजाति थारू ग्रामो सहित दुधवा नेशनल पार्क का अस्तित्व भी समाप्त होने की सम्भावना पूर्ण रूप से बनी हुई है इसमें कोई संशय नही है।
व्यापक जनहित मंे भीरा-पलिया कलंा के मध्य शारदा नदी के पुल के दोनो तरफ 5-5 किमी0 की दूरी तक वर्षों से जमी गाद (बालू/सिल्ट)जो कि पुल पर बने खतरे के निशान के समानान्तर पहुंच चुकी है की सफाई डिस्लिटिंग कराई जाये। साथ ही शारदा नदी के पुल के दोनो तरफ 5-5 किमी0 तक नदी के दोनो किनारो पर पक्के तटबन्ध का निर्माण कराया जाये ताकि नदी का रास्ता साफ बना रहे और शारदा नदी अपनी मूल धारा में बहती रहे और प्रत्येक वर्ष बाढ की तबाही क्षेत्र को झेलनी न पड़े, राज्य में स्थित रेल मार्ग की सुरक्षा करने का दायित्व केन्द्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार का होता है। गोण्डा-मैलानी रेल प्रखण्ड पर स्थित पलिया कला भीरा रेल लाईन प्रत्येक वर्ष शारदा नदी की बाढ के कटान के कारण कट जाती है। राज्य सरकार व्यापक जनहित में केन्द्र सरकार से समन्वय स्थापित कर भीरा-पलिया कलां रेल मार्ग के पश्चिम दिशा में एक कंक्रीट युक्त दीवार का निर्माण कराये जाकि उक्त भीरा-पलिया कलंा रेल मार्ग शारदा नदी के बाढ़/कटान से प्रभावित न हो और आवागमन सुचारू रूप से चलता रहे।
7- एन0एच0-731 पर भीरा-पलिया के मध्य अतरिया रेलवे क्रासिंग व शारदा पुल के मध्य बाढ ग्रस्त क्षेत्र होने के कारण उक्त सड़क मार्ग का आर0सी0सी0 (कंक्रीट युक्त सीमेंटेड सडक) का निर्माण कराया जाये।
8- पलिया तहसील क्षेत्र में बाढ के कारण किसानो की हजारो हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि कट गयी है और उसमें खड़ी हुई फसले पूरी तरह से नष्ट हो गयी है। शासन द्वारा प्रति एकड़ 7 से 8 हजार रूपये का मुआवजा तबाह हुई फसलो के एवज में दिया जाता है जो कि नाकाफी है, उक्त फसल मुआवजे की धनराशि कम से कम 50 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से पीडित किसानो को दिया जाये ताकि किसानो को फसल की लागत धनराशि प्राप्त हो सके इसके अतिरिक्त बजाज शुगर मिल पलिया द्वारा किसानो का बकाया गन्ना भुगतान करने में घोर लापरवाही की जा रही है। भुगतान न करने के जिम्मेदार बजाज शुगर मिल के प्रबन्ध तंत्र सहित जनपद लखीमपुर खीरी के जिला गन्ना अधिकारी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए किसानो को उनका गन्ना भुगतान अविलम्ब कराया जाने की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने के दौरान (अमित महाजन) (गौरव गुप्ता) (श्याम आनन्द) (राजीव शुक्ला) (के0बी0 गुप्ता)
जिला महामंत्री नगर अध्यक्ष नगर कोषाध्यक्ष नगर महामंत्री अध्यक्ष
जिला उद्योग व्यापार मण्डल नगरपालिका परिषद-पलिया
पलिया बार एशोसिएशन, तहसील पलिया
(श्रीश द्विवेदी) (उपेन्द्र राणा) (अरूण अवस्थी)
अध्यक्ष कोषाध्यक्ष महामंत्री
पलिया पब्लिक ट्रक आपरेटर एशोसिएशन
(सुनील कुमार छतवाल) (कमल चड्ढा) (हरप्रीत सिंह)
अध्यक्ष कोषाध्यक्ष महामंत्री
नगर व्यापार मण्डल-सम्पूर्णानगर
(ओमप्रकाश मदेशिया) (दिनेश गुप्ता)(मो0 इस्तियाक)
अध्यक्ष कोषाध्यक्ष महामंत्री
आल इण्डिया सिक्ख फेडरेशन-उ0प्र0
(जीएस वालिया) (सुखदेव सिंह) (जसमेल सिंह मांगट)
अध्यक्ष कोषाध्यक्ष महामंत्री
मारवाड़ी युवा मंच-पलिया
(मनीष अग्रवाल) (सचिन बंसल) (मोहित गर्ग)
अध्यक्ष कोषाध्यक्ष महामंत्री
यथार्थ सेवा समिति-पलिया
( बीना गुप्ता) (उर्मिला शुक्ला) (दीपशिखा गुप्ता)
अध्यक्ष कोषाध्यक्ष महामंत्री
प्रतिभा फाउण्डेशन उ0प्र0
(अनूप गुप्ता)(जफर अहमद)(फुरकान अंसारी) (संजय राठौर)
उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव सचिव
आल इण्डिया सिक्ख फेडरेशन-उ0प्र0
(जीएस वालिया) (सुखदेव सिंह) (जसमेल सिंह मांगट)
अध्यक्ष कोषाध्यक्ष महामंत्री
गगन मिश्रा, अध्यक्ष रोटरी क्लब,
धर्म सिंह प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राइवेट बस ऑपरेटर एसोसियेशन
तहसील व्यापार मण्डल-पलिया कलां (खीरी)
(जसपाल सिंह गोहानिया) (राजेश कुमार गुप्ता) (मो0 फहीम अंसारी)
तहसील अध्यक्ष तहसील महामंत्री तहसील कोषाध्यक्ष
युवा नगर व्यापार मण्डल-पलिया कलां (खीरी)
(गौरव अग्रवाल) (मनीष अरोड़ा) (आदित्य मौर्या)
युवा नगर अध्यक्ष युवा नगर युवा नगर
श्रीकृष्ण सिंघल, देवेन्द्र अरोड़ा जसवीर फ्लोरा,
मो0 फिरोज खान मोहम्मद आरिफ, विपिन गुप्ता,
अब्दुल खालिक, मोहम्मद अली, राकेश गुप्ता,
एवं समस्त पदाधिकारीगण व रोटरी क्लब के अध्यक्ष गगन मिश्रा, उत्तर प्रदेश प्राइवेट बस ऑपरेटर एसोसियेशन के अध्यक्ष धर्म सिंह सहित अनेकों संगठन के पदाधिकारीगण व सदस्य भी उपस्थित रहे।









