
लखनऊ । श्री हरिहरानंद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के अंतर्गत पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत इक्यावन छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। संस्था के सदस्य अखिलेश सिंह के नेतृत्व में 51 वृक्ष लगाने का कार्य गोसाईगंज स्थित बेली गांव निकट पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के ठीक बगल में स्थित कुटी ( मन्दिर ) के परिसर में संपन्न हुआ।
इस मौके संस्था के सदस्य आदेश पण्डित और जय मिश्र एवं अन्य लोग उपस्थित रहे और सभी ग्रामीणों का साथ रहा और लोगो ने संस्था का आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हुये पर्यावरण संरक्षण कार्य की सराहना की।








