क्षेत्राधिकारी पलिया ने किया खजुरिया के व्यापारी हत्याकाण्ड का खुलासा, परिचित ही निकला खूनी, मेरठ के हिस्ट्री सीटर समेत कुल सात लोगों को पुलिस ने भेजा जेल

29/30 जून की रात उसे समय सनसनी मच गई जब उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के थाना संपूर्ण नगर के भानपुरा खजुरिया में एक बड़े व्यापारी का शव उसी के घर के कमरे में उसी के कपड़ों से बंधा हुआ मिला इसके बाद पुलिस ने तमाम बिंदुओं पर जांच करते हुए रविवार को घटना का सफल अनावरण कर दिया
पुलिस के अनुसार व्यापारी से मुख्य हत्या अभियुक्त की थी पुरानी पहचान व लेनदेन का भी था मामला इसके बाद मुख्य अभियुक्त बलजिंदर सिंह पुत्र बरयाम सिंह निवासी बाजार घाट थाना हजार पीलीभीत ने अपने साथियों समेत रचा हत्या के बाद लूटपाट का पूरा षड्यंत्र हत्या से पहले एक बार और 26 जून को घटना को अंजाम देने का प्रयास मे सफलता न मिलने के बाद 29 जून की रात को अभियुक्तों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया घटना पूरे क्षेत्र में दहशत का सबब बन गई थी जिसे पुलिस ने लगभग एक हफ्ते के अंदर ही खुलासा कर दिया हत्या के पीछे व्यापारी द्वारा मुख्य आरोपी को दिए गए पैसे की बार-बार मांग करना बना पुलिस के अनुसार बार-बार पैसे मांगे जाना मुख्य अभियुक्त को पसंद नहीं आता था जिसके बाद मुख्य अभियुक्त बलजिंदर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी घटना को अंजाम देने का तना-बना बना घटना को दिल्ली नंबर की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में बैठकर आए हत्या आरोपियों ने अंजाम दिया और यही उनसे एक बड़ी चूक हो गई पुलिस को सीसीटीवी खगलते ही संदिग्ध टैक्सी परमिट की दिल्ली नंबर गाड़ी कैमरे में कैद मिली जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस को आधार बनाते हुए जांच शुरू कर दी पुलिस ने दिए प्रेस नोट में घटना में बलजिंदर सिंह पुत्र बरयाम सिंह निवासी बाजार घाट थाना हजार पीलीभीत राज सिंह उर्फ राजू लखविंदर सिंह पुत्रगण कुलवंत सिंह निवासी टाटरगंज थाना हजार पीलीभीत जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी पुत्र हरबंस सिंह निवासी राघव पूरी बमनपुरी थाना हजार पीलीभीत तो वही मेरठ के हिस्ट्री सीटर शहजाद उर्फ बबलू निवासी ग्राम राधना थाना किठौर जनपद मेरठ ने अपने साथियों करनवीर सिंह सुरजीत सिंह राम सिंह तथा दो अन्य के साथ मिलकर पूरी घटना को अंजाम दिया शहजाद अली उर्फ बबलू थाना किठौर जनपद मेरठ का हिस्ट्रीसीटर अंतर्जनपदीय अपराधी है साथी घटना मे शामिल अन्य अभियुक्त भी पूर्व में हत्या लूट डकैती चोरी जैसी गंभीर अपराधों में जेल जा चुके हैं राम सिंह डकैती जैसी जगन अपराध में भी जेल जा चुका है घटना का पुलिस क्षेत्राधिकार पलिया यादवेंद्र सिंह की अगुवाई में थाना संपूर्ण नगर स्वाट टीम कवच सेल व सर्विलांस टीम के सहयोग से खुलासा किया गिरफ्तार सात अभियुक्तों के पास से 2 लाख भारतीय रुपए व 48000 नेपाली मुद्रा भी बरामद की तथा 38.48 ग्राम सोने के जेवर व 28.90 ग्राम चांदी के जेवर जिनकी कीमत लगभग 275000 वह घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और घटना में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद किया, घटना में दो नेपाली नागरिक समेत एक अन्य के भी शामिल होने की जानकारी एसपी खीरी गणेश शाह ने दी है।







