WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिये कड़े निर्देश कांवड़ यात्रा डीजे पर नहीं रोक जुलूसों व यात्रा में अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर रोक

कांवड़ यात्रा डीजे पर नहीं रोक जुलूसों व यात्रा में अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर रोक

Savdhan India News

कांवड़ यात्रा डीजे पर नहीं रोक जुलूसों व यात्रा में अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर रोक

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में आगामी पर्व एवं त्योहारों के दृष्टिगत सुदृढ़ कानून-व्यवस्था तथा महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के सफल आयोजन के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस कमिश्नरों, मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की और व्यापक जनहित में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।सीएम योगी ने कहा कि आगामी 22 जुलाई से पवित्र श्रावण मास प्रारम्भ हो रहा है। इस अवधि में श्रावणी शिवरात्रि, नागपंचमी और रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। श्रावण मास में परम्परागत कांवड़ यात्रा निकलेगी। 07 से 09 जुलाई तक श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, 07-08 जुलाई से 17-18 जुलाई तक मोहर्रम तथा 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पावन अवसर है।बरसात का मौसम भी प्रारम्भ हो रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान और स्कूल चलो अभियान का आयोजन भी होना है। स्पष्ट है कि कल से प्रारम्भ हो रहा माह कानून-व्यवस्था, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा शिक्षा सहित अनेक दृष्टि से महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है। ऐसे में हर किसी को सतर्क एवं सावधान रहने की आवश्यकता है।
सीएम ने कहा कि पारम्परिक कांवड़ यात्रा की दृष्टि से उत्तराखण्ड की सीमा से लगे जनपद तथा गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी, बाराबंकी, बस्ती आदि जनपद अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। प्रदेश में जनपदों के बीच तथा सीमावर्ती जनपदों का स्थानीय प्रशासन दूसरे सीमावर्ती राज्यों से सतत संवाद, सम्पर्क एवं समन्वय बनाये रखें।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था के उत्साह का आयोजन है। परम्परागत रूप से नृत्य, गीत, संगीत इसका हिस्सा रहे हैं। यह सुनिश्चित करें कि डीजे, गीत-संगीत आदि की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप ही हो।कावंड यात्रा मार्ग पर बिजली तारों को ठीक कर लिया जाए डीजे की ऊंचाई तय सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए। श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग पर कहीं भी खुले में मांस आदि की खरीद-बिक्री न हो। यात्रा मार्ग पर स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा स्ट्रीट लाइट की अच्छी व्यवस्था हो। कांवड़ शिविर लगाने वाली समितियों का सहयोग लें।
यात्रा मार्गों को चिन्हित करते हुए भीड़ प्रबन्धन, रूट डायवर्जन, पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों आदि की व्यवस्था समय से कर ली जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर बिजली के जर्जर खम्भे तथा झूलते-लटकते तार आदि को समय से ठीक कर लिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को समस्या न हो और किसी प्रकार की दुर्घटना की स्थिति न आए।श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा के अतिरिक्त हर गांव, कस्बे तथा नगर में सोमवार को शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। ऐसे में शिवालयों के आस-पास परिवेश स्वच्छ होना चाहिए। नालियां चोक न हों, उनकी साफ-सफाई समय से करा ली जाए। प्रतिबन्धित पॉलीथिन का प्रयोग कतई न हो, इसे सुनिश्चित किया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहर्रम जुलूस के दौरान निकलने वाले ताजिया से जुड़ी समितियों और पीस कमेटी के साथ स्थानीय प्रशासन द्वारा संवाद एवं समन्वय बनाया जाए। ताजिया की ऊंचाई परम्परा के अनुरूप ही हो। दुर्घटना का कारक बनने वाले अनावश्यक रूप से ओवरसाइज ताजिया जुलूस में शामिल न हों। ताजिया वहीं रखे जाएं जहां किसी प्रकार का विवाद न हो मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व एवं त्योहारों में प्रशासन द्वारा आम जन को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। धार्मिक परम्परा एवं आस्था को सम्मान दें, लेकिन परम्परा के विरुद्ध कोई कार्य न हो। धार्मिक यात्राओं/जुलूसों में किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। ऐसी कोई घटना न हो, जिससे दूसरे धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हों।ताजिया वहीं रखे जाएं जहां किसी प्रकार का विवाद न हो। हर एक पर्व शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को देखते हुए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं। कांवड़ शिविर लगाए जाने के स्थान पहले से चिन्हित हों, ताकि आवागमन बाधित न हो।मुख्यमंत्री ने कहा कि शरारती तत्व दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को अनावश्यक रूप से उत्तेजित करने की कुत्सित कोशिश कर सकते हैं, ऐसे मामलों पर नजर रखें। सुरक्षा में कोई सेंध न लगा पाये, इसके लिए हमें हर समय अलर्ट रहना होगा। कांवड़ शिविर लगाने वालों का सत्यापन करें। अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता से निपटा जाए।ड्रोन से भी निगरानी करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात का मौसम प्रारंभ हो चुका है ऐसे में स्वास्थ्य की आपातकालीन सेवाएं अलर्ट मोड में रहें। कांवड़ यात्रियों को आपातकाल में तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होनी चाहिए। अयोध्या के श्रावण मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबन्ध समय से कर लिए जाएं।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button