जेसीबी से तालाब खुदाई कराये जाने की खबर को लोकपाल मनरेगा ने लिया स्वतः संज्ञान
विकास खण्ड लालगंज के ग्राम पंचायत कोटवा शुकुलपुर का मामला

विकास खण्ड लालगंज के ग्राम पंचायत कोटवा शुकुलपुर का मामला
प्रतापगढ़, जनपद के लालगंज विकास क्षेत्र के कोटवा शुकुलपुर गांव मे दबंगई से जेसीबी लगवाकर मनरेगा योजना के तहत तालाब खुदाई के मामले को लोकपाल मनरेगा ने स्वतः संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी कर दिया है। जिले मे व जनपद के बाहर प्रकाशित होने वाले कई दैनिक समाचार पत्रों में 29 जून 2024 को विकास खण्ड लालगंज के ग्राम पंचायत कोटवा शुकुलपुर जेसीबी द्वारा मनरेगा योजना के तहत तालाब खुदाई कराये जाने के आशय की खबर को लोकपाल ने स्वतः में संज्ञान लिया है। ग्राम पंचायत में प्रधान की दबंगई से जेसीबी द्वारा तालाब खुदाई होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई है। उक्त खबरों को लोकपाल मनरेगा समाज शेखर प्राण ने स्वतः संज्ञान में लिया है।

इस मामले मे लोकपाल मनरेगा ने कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा व खण्ड विकास अधिकारी लालगंज को संयुक्त कार्यक्रम समन्वयक एवं उपायुक्त श्रम रोजगार, मनरेगा प्रतापगढ द्वारा इस सम्बन्ध में नोटिस जारी करके अपेक्षा है कि उक्त प्रकरण को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए एक सप्ताह के अन्दर 6 जुलाई 2024 तक जांच करके सम्पूर्ण विवरण के साथ आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिससे रिपोर्ट के आधार पर परिवाद दर्ज करके आवश्यक कार्यवाही सम्पादित हो सके।
लोकपाल मनरेगा समाज शेखर प्राण ने तहसीलदार लालगंज से अपेक्षा है कि उक्त खबरों में आप द्वारा जांच का भी उल्लेख किया गया है अस्तु यदि उक्त प्रकरण में कोई जांच की गई है अथवा अपेक्षित है तो उसकी आख्या प्रेषित करें। मनरेगा के जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिलाधिकारी तथा अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य विकास अधिकारी को भी नोटिस की प्रति आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है। मनरेगा लोकपाल के स्वतः संज्ञान लेने से हड़कंप मचा हुआ है।





