मैलानी-नानपारा रेल लाइन अमान परिवर्तन की माँग पर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
अमान परिवर्तन पर सरकार की उपेक्षा से दर्जनो जिलों के करोंडो नागरिकों में रोष

पलियाकलां-खीरी।मैलानी भीरा पलिया कलां तिकुनिया नानपारा के मध्य बड़ी रेल लाइन का निर्माण कराए जाने और जब तक बड़ी रेल लाइन नही बन रही है तब तक उक्त रूट पर सभी 9 जोड़ी ट्रेन को पूर्व की भांति चलाए जाने सहित अन्य प्रमुख मांगो को लेकर नगर व्यापार मण्डल (कंछल गुट) पलिया कलां के तत्वाधान में जिला महामंत्री अमित महाजन व नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित एक सात सूत्री मांग पत्र उपजिलाधिकारी पलिया कार्तिकेय सिंह को तहसीलदार आरती यादव की उपस्थिति में सौंपा। तत्पश्चात नगर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने पलिया कलां रेलवे स्टेशन तक एक जुलूस की शक्ल में जाकर वहां पर माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को संबोधित एक 7 सूत्रीय मांगपत्र स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार को सौंपा। तथा स्टेशन पर मौजूद दर्जनों रेल यात्रियों से संपर्क कर उनको पोस्ट कार्ड भी वितरित किए जिसमे रेल यात्रियों ने भी व्यापार मण्डल द्वारा चलाए जा रहे अभियान की प्रसंशा की।
ज्ञापन देने गए प्रतिनिधि मण्डल में जिला उद्योग व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री अमित महाजन, नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष गौरव गुप्ता, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, नगर कोषाध्यक्ष श्याम आनन्द, तहसील अध्यक्ष जसपाल सिंह गहोनिया, तहसील महामंत्री राजेश गुप्ता, तहसील कोषाध्यक्ष मोo फहीम अंसारी, युवा नगर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, युवा नगर महामंत्री आदित्य मौर्य, युवा नगर कोषाध्यक्ष मनीष अरोड़ा, पूर्व युवा नगर अध्यक्ष गुरिन्दर सिंह वालिया, पूर्व युवा नगर अध्यक्ष देवेन्द्र अरोरा, भीरा व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण सिंघल, अनूप गुप्ता,जसवीर फ्लोरा, मोo फिरोज खान, नारायण दास जिन्दल, एजाज अली, नगर मंत्री मोo आरिफ खान, मोइन अहमद, रघुनाथ राठौर, धनेंद्र शुक्ला,संजय राठौर, राजकुमार श्रीवास्तव, रामनाथ, मोहम्मद अली, राजेंद्र सहित अनेकों व्यापारीगण उपस्थित रहे














