
पलियाकलां-खीरी।जुलाई माह में आरम्भ होने वाले विशेष संचारी रोग अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु नगर पालिका परिषद पलिया कलां खीरी के अध्यक्ष के. बी. गुप्ता की अध्यक्षता में पालिका कार्यालय में सम्मानित सभासदों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्टॉफ मध्य समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिये एन्टीलार्वा का छिड़काव, नाले-नालियों की सफाई, असुरक्षित जल स्रोत का चिन्हीकरण एवं साफ-सफाई हेतु पालिका प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा रहेगा। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक पंकज अस्थाना ने संचारी रोग अभियान की उपयोगिता एवं औचित्य के बारे में जानकारी दी। काउंसलर अंकित दीक्षित व शिवलाल ने अभियान की सफलता में सम्मानित जनप्रतिनिधियों द्वारा किये जाने वाले सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया। इस दौरान पालिका लेखाकार मेलाराम, लिपिक विजेन्द्र कुमार सभासद श्रीमती सावित्री देवी, आशुतोष शुक्ल, रविशंकर, रामआसरे, सभासद प्रतिनिधि सिराज रसूल,रहीश अहमद,सतीश कनौजिया व शोभित आदि मौजूद रहे।








