WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

शैलेश्वरी धाम पहुँचे श्रीकुल पीठाधीश्वर आचार्य गोविन्द माधव महाराजश्री का मुख्य पुजारी प्रेम शंकर भट्ट ने किया स्वागत

अंगवस्त्र व उपहार भेंटकर किया सम्मानित

Savdhan India News


पलियाकलां-खीरीआध्यात्मिक स्कूल सेवा संस्थान के संस्थापक एवं श्रीकुल उपासक आचार्य गोविंद माधव महाराज श्री का भव्य स्वागत एवं सम्मान सुदूर पश्चिम नेपाल के जिला ड्यूटी में स्थित विश्व विख्यात शक्ति केंद्र मां शैलेश्वरी धाम है वहाँ के मुख्य पुजारी एवं शैलेश्वरी क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष प्रेम शंकर भट्ट द्वारा किया गया। महाराज श्री को अंग वस्त्र एवं उपहार भेंट करते हुए प्रेम शंकर भट्ट ने कहा की अध्यात्म की सीमाएं नहीं होती वह सर्वत्र व्याप्त है एवं सर्वत्र ब्रह्मांड में व्याप्त आध्यात्मिक शक्तियां तैंतीस कोटि देवी देवताओं का प्रतिनिधित्व करते हुये मनुष्यों को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करती हैं। बताते चलें कि श्री पीठाधीश्वर आचार्य गोविन्द माधव महाराजश्री नेपाल राष्ट्र के सुदूर पश्चिम प्रान्त में मातारानी के सिद्ध पीठों की यात्रा प्रवास पर थे, जहाँ विभिन्न स्थानों पर श्रीकुल परिवार के संतों को नेपाल राष्ट्र के आध्यत्मिक संतों के मध्य सत्संग एवं आध्यात्मिक दीक्षाओं का आदान प्रदान हुआ। उल्लेखनीय है कि देवी शैलेश्वरी का मंदिर डोटी जिले के सिलगढ़ी में स्थित है, नेपाल के मध्य-पश्चिमी और सुदूर-पश्चिमी पहाड़ियों में सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, स्कंद पुराण में इस स्थान का विशेष उल्लेख है, मंदिर परिसर में शिवलिंग, चतुर्भुज नारायण, गणेश, भैरव और मस्ता देवता विराजमान हैं। दशईं त्योहार के दौरान यहां विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
महाराज श्री के साथ नेपाल राष्ट्र में तीर्थाटन पर पहुंचे भारत के ख्यातिप्राप्त स्वर्णकार दिनेश वर्मा एवं जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बाजपेयी का शैलेश्वरी क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य पुजारी प्रेम शंकर भट्ट ,नीरा भट्ट,पुजारी गंगाराम जोशी, दम्मर बहादुर खड़का, लक्ष्मी बम, श्याम श्रेष्ठ, राजेश भट्ट, राजीव श्रेष्ठ, नारद मलासी, झापट धामी, धर्मा क्षेत्री आदि ने स्वागत सम्मान किया गया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button