WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

चार साल बाद भी नहीं पूरा हो सका कस्तूरवा इंटर कालेज भवन का निर्माण

कछुआ गति से चल रहे निर्माण की वजह से क्षेत्रीय जनता को नहीं मिल पा रहा लाभ

Savdhan India News

चार साल बाद भी नहीं पूरा हो सका कस्तूरवा इंटर कालेज भवन का निर्माण

-कछुआ गति से चल रहे निर्माण की वजह से क्षेत्रीय जनता को नहीं मिल पा रहा लाभ

(निर्जेश मिश्र)

लखीमपुर-खीरी। मित्रों यह अधूरा निर्मित भवन लखीमपुर खीरी‌ जिला की बिजुआ ब्लाक के ग्राम बस्तौली का है। बताया जा रहा है कि यह भवन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कालेज का है, जिसका निर्माण लगभग चार साल पूर्व शुरू कराया गया था। परन्तु अभी तक इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका। कछुआ गति से चल रहे निर्माण के कारण जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। बता दें कि एक ओर जहां सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नित नये प्रयास कर रही है और शिक्षा पर सरकार का करोड़ों रुपया भी खर्च हो रहा है। परन्तु सम्बन्धित विभागीय तन्त्र सरकार की मंशा पर पानी फेरने का काम कर रहा है। सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि यहां का शिक्षण स्टाफ काफी दबंग किस्म का है। कछुआ गति से हो रहे निर्माण की असलियत से यदि कोई मीडिया कर्मी सरकार को अवगत कराना चाहता है तो उसे अन्दर प्रवेश ही नहीं दिया जाता है। यहां मौजूद एक कर्मचारी का कहना था कि उच्चाधिकारी के आदेशानुसार ही मीडिया को प्रवेश दिया जाता है। अन्यथा की स्थिति में इस भवन के अन्दर प्रवेश वर्जित है। कहने का मतलब यह है कि जैसा हो रहा है वैसा होने दिया जाए। मीडिया, जिसे लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ का दर्जा दिया गया है। यहां पर उसी मीडिया का प्रवेश वर्जित रखा गया है। ताकि सम्बन्धित विभाग एवं ठेकेदार द्वारा की जा रही मनमानी कहीं उजागर न हो जाए। यहां के कर्मचारी व ठेकेदार अपने निजी लाभ के लिए उच्चाधिकारियों की भी छवि धूमिल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते। कुल मिलाकर निर्माण में धांधली हो या फिर विलम्ब। सम्बन्धित अधिकारियों को इसे संज्ञान में लेकर कार्रवाई करते हुये निर्माण कार्य समय से पूरा कराने का निर्देश देना चाहिए, ताकि जनता को शीघ्र इसका लाभ मिल सके।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button