WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

श्रीपीठ पर होलिकोत्सव पर आयोजित प्रतियोगिताओं गायन में कुन्ता अग्रवाल, शंख वादन में उज्ज्वल, श्लोक वाचन में साक्षी, प्रथम,महिलाओं की व्यंजन प्रतियोगिता में पुष्पांजलि अग्रवाल को मिला प्रथम स्थान

वरिष्ठ पत्रकार विश्वाकांत त्रिपाठी ने किया कार्यक्रम का सफल संचालन

Savdhan India News

श्रीपीठ पर होलिकोत्सव पर आयोजित प्रतियोगिताओं गायन में कुन्ता अग्रवाल, शंख वादन में उज्ज्वल, श्लोक वाचन में साक्षी, प्रथम,महिलाओं की व्यंजन प्रतियोगिता में पुष्पांजलि अग्रवाल को मिला प्रथम स्थान

पलियाकलां- खीरी।
होलिकोत्सव के पावन अवसर पर नगर की प्रमुख धार्मिक आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान रजि.में बच्चों व महिलाओं को संस्कारित कर धर्मप्रवृत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को बच्चों की शंख वादन तथा श्लोक वाचन प्रतियोगिताएं एवं महिलाओं की भजन गायन व स्वादिष्ट व्यंजन प्रतियोगिताएं आयोजित कर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
बच्चों की शंख वादन प्रतियोगिता में उज्जवल वर्मा प्रथम , सौभाग्य शुक्ला द्वितीय, अभय दीक्षित ने तृतीय पुरस्कार जीता जबकि श्लोक वाचन में साक्षी त्रिपाठी प्रथम, सौभाग्य शुक्ला द्वितीय व उज्जवल वर्मा तृतीय रहे। प्रतियोगिता में करीब डेढ़ दर्जन बच्चों ने भाग लिया। संस्थान के संस्थापक आचार्य गोविंद माधव मिश्र सहित संरक्षक राम चंद्र शुक्ल ,डीके श्रीवास्तव, गगन मिश्रा बच्चों की प्रतियोगिताओं के निर्णायक रहे।
महिलाओं की व्यंजन प्रतियोगिता में पुष्पांजलि अग्रवाल प्रथम, मंजू वर्मा द्वितीय, तथा वंशिका वर्मा तृतीय रहीं, जबकि गायन प्रतियोगिता में कुंता अग्रवाल प्रथम, पुष्पांजलि अग्रवाल द्वितीय ,व वंशिका वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य रत्ना बाजपेई,सुधा मिश्रा व
राधा गर्ग निर्णायक रहीं, इस अवसर पर जिला पंचायत बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार सिंह, नगर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष आशीष अग्निहोत्री, विजय वाजपेई एडवोकेट, धनेंद्र शुक्ला , शेरा वर्मा, पवन अवस्थी, सोमेश मिश्रा ,आदर्श अग्रवाल, विकास दीक्षित सहित तीन दर्जन से संभ्रांत नागरिक व श्रद्धालु मौजूद रहे।
संचालन वरिष्ठ पत्रकार विश्वकांत त्रिपाठी ने कुशलतापूर्वक किया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button