Uncategorized
के. बी. गुप्ता ने दिये होलिकोत्सव पर विशेष सफाई व्यवस्था के निर्देश
अधिशाषी अधिकारी डॉ0 नितिन गंगवार ने बनाया मास्टर प्लान


होली पर्व पर विशेष सफाई अभियान चलाये जाने को लेकर नगर पालिका परिषद पलिया कलां (खीरी) के अध्यक्ष के. बी. गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी डॉ. नितिन कुमार गंगवार ने सभी सफाई नायकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । अध्यक्ष महोदय ने बताया कि होलिका दहन स्थलों पर भी विशेष सफाई अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में पालिका लेखाकार मेलाराम, लिपिक विजेन्द्र कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर नीरज वर्मा, सफाई नायक सुभाष, सुरेश कुमार, रामखिलावन, मनोज कुमार एवं बालकृष्ण राना आदि मौजूद रहे।






