WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

शाहगढ़ -मैलानी ब्रॉडगेज से पलियावासियों को मिलेगी लम्बी दूरी की ट्रेनों में यात्रा सुविधा : अमित महाजन

अमित महाजन ने जताया सरकार का आभार

Savdhan India News

लखीमपुर-खीरी।
पीलीभीत से शाहगढ़ तक ब्राडगेज लाइन पर 16 मार्च दिन शनिवार को डीजल लोको इंजन का सफल ट्रायल किया गया। इस दौरान माला स्टेशन के लाइन नंबर एक में आई सभी बाधाओं का निस्तारण किया गया। इसका काम खत्म करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। इसके बाद मैलानी से पीलीभीत तक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा और फिर इस रूट पर बरेली से लखनऊ तक सीधे ट्रेनें भी चलनी शुरू हो जाएंगी। जिसका लाभ पलिया वासियों सहित अन्य क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को भी मिलेगा।शनिवार को हुए इस ट्रायल के सफलता पूर्वक होने पर व्यापार मण्डल जिला महामंत्री अमित महाजन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेल विभाग का आभार प्रकट किया है।
शाहगढ़ स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। जिससे रेलवे की तरफ से यार्ड से मेन लाइन में इंजन चलाने में आसानी रहेगी।इसके अलावा अब माला स्टेशन पर लाइन नंबर एक और ब्रिज के ऊपर कनेक्टिंग शॉर्ट लगाने का कार्य ही शेष बचा है।यह दोनों शॉर्ट करने के बाद पोस्ट वायरिंग करके शीघ्र ही विद्युतीकरण के कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।
शनिवार को कार्यदायी संस्था आरवीएनएल के सीपीएम राजेश श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान रेलवे के एईएन सुरेंद्र कुमार ने कार्यों को जांचा। सीपीएम के निरीक्षण के दौरान डीजीएम सिविल विनोद कुमार तिवारी, सीनियर डीजीएम एसके वर्मा, डिप्टी मैनेजर सुशील कुमार, सीनियर साइट इंजीनियर रवि प्रकाश मौजूद रहे।
शनिवार को पीलीभीत से शाहगढ़ तक ब्राडगेज लाइन पर शनिवार को डीजल लोको इंजन का सफल ट्रायल होने पर जिला उद्योग व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री अमित महाजन ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए रेल विभाग का आभार प्रकट करते हुए कहा कि गेज कन्वर्जन के चलते वर्षो से बन्द मैलानी से पीलीभीत तक ट्रेनों का संचालन प्रारंभ होने से पलिया सहित अन्य क्षेत्रवासियों को भी बरेली, पीलीभीत, मथुरा आगरा, दिल्ली,मुंबई,पंजाब आदि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को कम किराए में सुगम और सरल यातायात के साधन उपलब्ध होंगे। साथ ही व्यापार मण्डल जिला महामंत्री महाजन ने रेल विभाग को मैलानी से पलिया कला तिकुनिया नानपारा मीटर गेज से ब्रॉड गेज कन्वर्जन किए जाने एवम जब तक इस रूट पर मीटर गेज से ब्रॉड गेज का परिवर्तन नहीं होता है तब तक इस रूट पर 12 जोड़ी शटल यान अप और डाउन चलाए जाने की मांग की है ताकि यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों को पकड़ने में सुगमता बनी रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button