सरे बाजार हो रहे जुआ पर नहीं पड़ रही पुलिस की नजर
- पलिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढाका के बाजार में खुलेआम खिलाया जा रहा जुआ

सरे बाजार हो रहे जुआ पर नहीं पड़ रही पुलिस की नजर
– पलिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढाका के बाजार में खुलेआम खिलाया जा रहा जुआ

पलियाकलां-खीरी। क्षेत्र के ग्राम ढाका बाजार में सरेआम जुआ खेलकर जुआरी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। यह नजारा ढाका बाजार का है, दरअसल बुधवार को मैं ढाका बाजार पहुंच गया। जहां एक दुकान पर सब्जी खरीद रहा था। अचानक मेरी नजर एक जगह पर लगी भीड़ पर पड़ गयी। कारण जानने के लिए जब मैं भीड़़ के पास पहुंचा तो देखा कि भीड़ के बीच जुआ खेला और खिलाया जा रहा है। एक व्यक्ति बैठा हुआ था और बाकी के सभी लोग बाजी लगा रहे थे, जबकि यह बाजार पलिया-सम्पूर्णानगर रोड के बिल्कुल पास में है। इसके बाद भी सरे बाजार हो रहे इस जुआ पर पुलिस की नजर नहीं पड़ती। मजेदार बात तो यह है कि नगर और गांव की गलियों में जब लोग टाइम पास करने के लिए ताश के पत्ते खेलते हैं, तब पुलिस को तत्काल सूचना मिल जाती है। पुलिस छापा मारकर ताश खेलने वालों को पकड़ लेती है और उन्हें जुआरियों का नाम देकर उनका जुआ अधिनियम के अन्तर्गत चालान कर देती है। परन्तु बीच बाजार में वह भी सड़क के किनारे हो रहे जुआ पर पुलिस की नजर नहीं पड़ती। इस बाजार में लोग घर से पैसा लेकर आते तो सब्जी खरीदने के लिए हैं, लेकिन सारा पैसा जुआ में हार जाने के बाद खाली हाथ घर वापस जाते हैं। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह जुआ प्रत्येक बाजार को होता है और जुआ खिलाने वाला शाम तक कम से कम दस हजार रूपये बनाकर ले जाता है। बता दें कि इस जुआ की वजह से लोग बरबाद होते जा रहे हैं। बीच बाजार में जुआ खेलना और खिलाना कहां तक जायज है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।






