अग्रवाल धर्मशाले में 10 मार्च को लगेगा खाद्य अपमिश्रण प्रशिक्षण शिविर
व्यापार मंडल पलिया कंछल गुट के तत्वाधान में व्यापारियों व उपभोक्ताओं को किया जाएगा प्रशिक्षित

*Fssai* और यूपी सरकार के समझौता ज्ञापन वर्क प्लान 2023-24 के अन्तर्गत खाद्य कारोबार कर्ताओं को *FOSTAC training* आयुक्त खाद्य-२ द्वारा प्राप्त नोर्देशों के क्रम में पलिया के खाद्य कारोबारियों व उपभोक्ताओं हेतु कैंप का आयोजन नगर व्यापार मंडल पलिया कलाँ (कंछल गुट) द्वारा रविवार 10/03/2024 को दोपहर 12:30 बजे अग्रवाल धर्मशाला में सुनिश्चित किया गया है।
जिसमे सभी खाद्य कारोबारियों को अपना अपना फूड लाइसेंस एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमाकर, प्रशिक्षणोपरांत ट्रेनिंग सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.ए.मौर्य व फास्ट ट्रैक ट्रेनर एवं फूड इंस्पेक्टर आदित्य वर्मा सहित नगर व्यापार मण्डल की ओर से गौरव गुप्ता अध्यक्ष,
श्याम आनं कोषाध्यक्ष,राजीव शुक्ला महामंत्री उपस्थित रहेंगे इस आशय की जानकारी नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष गौरव गुप्ता द्वारा दी गयी। 










