धौरहरा पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में शस्त्र फैक्ट्री बरामद
62 निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचे बंदूकें बरामद


लखीमपुर-खीरी। जुर्म व जरायम के समूल उन्नमूलन की प्रभावी कार्यवाही में लगी खीरी पुलिस की स्वाट टीम ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से कोतवाली धौरहरा क्षेत्र में चोरी छिपे संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुये शस्त्र निर्माण में लगे दो शातिरों को गिरफ्तार करते हुये मौके से बारह अदद निर्मित व पचास अदद अर्धनिर्मित तमंचे व बंदूकों को भारी मात्रा में निर्माण सामग्री, उपकरण व कच्चा माल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
गिरफ्तार आरोपियों किशोरी लोध पुत्र दुलारे लोध निवासी ग्राम खगियापुर थाना धौरहरा एवं रफीक उर्फ रम्पत पुत्र अली हुसैन निवासी ग्राम रामनगर लहबड़ी था धौरहरा को गिरफ्तार कर धारा 3/5/25 एवं 3/25 के तहत न्यायालय भेजा गया। आरोपियों के कब्जे से बरामद 07 तमंचे 315 बोर, 04 तमंचे 12 बोर, 01 बंदूक बारह बोर, अर्धनिर्मित तमंचा बाड़ी 50 नग, 55 नाल,खोखा कारतूस, शस्त्र निर्माण में प्रयुक्त भट्टी, लाइटर, धौंकनी, लोहे का शिकंजा, ठीहा, ड्रिल मशीन, हथौड़ी, आरा, छेनी, 15 स्प्रिंग, भट्ठी, सफेद पावडर, फेविकोल, कोयला, प्लास, रस्सी इत्यादि सामग्री की बरामदगी करते हुये सीजर बनाया गया।
अवैध शास्त्र फैक्ट्री का खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धौराहरा दिनेश सिंह उपनिरीक्षक ब्रह्मानंद यादव रामजीत यादव, मुख्य आरक्षी जमील अख्तर, आरक्षी शोभित, राहुल, रोहित, इमरान कोतवाली धौरहरा एवं स्वाट टीम से निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी वसीम हाशमी, आशीष सिंह चौहान,आरक्षी देवेंद्र यादव, अजीत यादव, आनंद प्रताप सिंह,योगेश तोमर, गोल्डन,महताब आलम, वाहन चालक मुख्य आरक्षी संजय कुमार शामिल रहे।






