दिलचस्प रही वन बीट ग्रुप की मैराथन दौड
चेयरमैन ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड को किया रवाना

दिलचस्प रही वन बीट ग्रुप की मैराथन दौड
– चेयरमैन ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड को किया रवाना

पलियाकलां/भीरा-खीरी। वन बीट मेडिकल ग्रुप भीरा खीरी के प्रथम वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मैराथन दौड़ से हुआ। ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन सरदार बहादुर सिंह ने सर्वप्रथम वन बीट मेडिकल ग्रुप का ध्वज फहराया। उसके बाद हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया। मैराथन वन बीट कॉलेज कैंपस से चलकर भीरा मार्केट होते हुए लखीमपुर रोड स्थित नहर से यू-टर्न लेकर लगभग साढे पांच किलोमीटर की यात्रा तय करने के उपरांत वापस वन बीट कॉलेज कैंपस पहुंची। बता दें कि यह उत्कृष्ठ कार्य क्षेत्र में पहली बार हुआ है, जिसमें मैराथन दौड में महिलाओं ने भाग लिया और जीत के दिखाया, यह भी महिला शक्ति की एक मिसाल है। महिला और पुरुष को दो वर्गों में विभाजित किया गया। सभी वर्गो को पुनः आयु के अनुसार 15 से 20, 21 से 40 व 41 से 60 आयु वर्ग में विभाजित किया गया। महिला वर्ग में तीनों आयु वर्ग में विजेता क्रमशः 15 से 20 आयु वर्ग में मोहिनी बीएससी नर्सिंग से, रोशनी डी फार्मा से, ज्योति एएनएम नर्सिंग से, 21-40 अयुवर्ग में शाहिबा बीएससी नर्सिंग, रकीबा बीएससी नर्सिंग व रीता यादव एएनएम नर्सिंग ने विजय हासिल की। पुरुष वर्ग से तीनों आयु वर्ग में विजेता क्रमशः 15 से 20 आयुवर्ग में पिंकू पैरामेडिकल से, करन महंगापुर तथा नीरज मंहागपुर विजेता रहे। 21 से 40 आयुवर्ग में श्यामू वन बीट, सुनील वन बीट हॉस्पिटल व गोविंद वन बीट हॉस्पिटल के कर्मचियों ने विजय हासिल की। कर्मचरियों में 21 से 40 आयूवर्ग में कर्मवीर कौर गिल, कुलजीत कौर, जगदीप कौर एवं 41 से 60 आयुवर्ग में विमला, डॉक्टर अंजली खेरनार व डॉक्टर आशीष मिश्रा विजेता रहे। संस्थान की मैनेजमेंट टीम ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। भीरा क्षेत्र के सभी सम्मानित व्यापारी व पुलिस बल ने विशेष सहयोग तथा स्वागत किया, जो कि सराहनीय रहा। चेयरमैन सरदार बहादुर सिंह द्वारा बॉलीबॉल की बाॅल को फेंककर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया, जो वन बीट फार्मेसी टीम व वन बीट पैरामेडिकल टीम के बीच हुआ, जिसमे पैरामेडिकल टीम विजेता रही। आज से अगले तीन दिन तक खेल प्रतियोगिता लगातार चलेगी, जिसमे संस्थान की कई टीमें भाग ले रही हैं। आगे के खेलो में खिलाड़ियों में संघर्ष दिलचस्प होगा। खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ के समय संस्थापक चेयरमैन सरदार बहादुर सिंह के साथ उनका समस्त परिवार एवं सभी कर्मचारी मौजूद रहे।






