WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेशराजनीति

सपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने थामा अपना दल एस पार्टी का दामन

सपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने थामा अपना दल एस पार्टी का दामन

Savdhan India News

सपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने थामा अपना दल एस पार्टी का दामन


गोलागोकर्णनाथ-खीरी। समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर अपना दल एस पार्टी का दामन थाम लिया है। इससे कहीं न कहीं आने वाले समय में लोकसभा चुनाव में पार्टी पर भारी असर पड़ने वाला है। पूर्व में भी सपा के कई दिग्गज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो चुके हैं।
अपना दल एस के वरिष्ठ नेता जसकरन पटेल के अनुसार खीरी के लगभग एक दर्जन वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता सपा को छोड़कर अपना दल एस में शामिल हो गए हैं। उनको अपना दल एस की विचारधारा के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल एवं केंद्रीय राज्य मंत्री/सांसद मिर्जापुर के सानिध्य व कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल, कैबिनेट मंत्री/राष्ट्रीय महासचिव केके पटेल, राष्ट्रीय सचिव विनोद गंगवार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार एवं प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी व्यापर मंच एवं जिला प्रभारी महानगर लखनऊ जसकरन पटेल की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष अब्दुल मतीन, राहुल कनौजिया व अंबेश कनौजिया ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए आश्वासन दिया कि पार्टी में ईमानदारी से कार्य करेंगे और पार्टी को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल व आशीष पटेल की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का काम करेंगे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button