प्राण प्रतिस्ठा के पश्चात घरों व मन्दिरो में पूजा पाठ के साथ की गई अतिशबाजी
प्राण प्रतिस्ठा के पश्चात घरों व मन्दिरो में पूजा पाठ के साथ की गई अतिशबाजी

प्राण प्रतिस्ठा के पश्चात घरों व मन्दिरो में पूजा पाठ के साथ की गई अतिशबाजी
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। अयोध्या धाम में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में हवन व भंडारे का आयोजन किया गया।
ब्लाक कुभ्भी क्षेत्र के ग्राम जड़ौरा में खंड विकास अधिकारी हनुमान मिश्र, ग्राम प्रधान संध्या मिश्रा व ऐडवोकेट आशीष मिश्र की उपस्थित में सागरदास बाबा धाम पर 2100 दिए जलाकर दीपावली मनाई और विशाल भंडारे का आयोजन किया। सिकंदराबाद में वरिष्ठ भाजपा नेता मौन मिश्र व अनिरुद्ध मिश्र ने देवी मंदिर पर पूजा-पाठ के पश्चात प्रसाद वितरण किया। ग्राम सेरपुर में हनुमान मंदिर पर रामायण पाठ का आयोजन किया गया गया। किसान नेता अंजनी दीक्षित व प्रेम कुमार दीक्षित ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर खिचड़ी भोज का आयोजन किया। कोटबारा गांव में ग्राम प्रधान सुशील वर्मा व भाजपा नेता मिथिलेश मिश्र ने भोले नाथ मन्दिर पर भगवन सत्यनारायण की कथा का श्रवण किया। ग्राम प्रधान बांसगांव सोमनाथ मिश्र ने गांव के देवी मन्दिर पर रामायण पाठ का आयोजन किया। इसके अलावा तमाम गांवों में भजन-कीर्तन, रामायण पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ आदि कार्यक्रम किए गए।








