जनता दर्शन में डीएम ने सुनी समस्याएं
- डीएम ने योजनाओं की दीं सौगातें, फरियादी रवि की दोनों बेटियों को मिलेगा स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी समस्याएं
– डीएम ने योजनाओं की दीं सौगातें, फरियादी रवि की दोनों बेटियों को मिलेगा स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ

लखीमपुर-खीरी। जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह ने जनता दर्शन का आयोजन कर जनता की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना और उनकी समस्याओं का समाधान भी किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की काफी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान गोला तहसील की बिजुआ ब्लॉक के ग्राम सहसपुर निवासी रवि वर्मा ने जनता दर्शन में पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। इस पर डीएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, आपकी परेशानी दूर की जाएगी। रवि का कहना था कि उसकी पत्नी का जनवरी 2023 में निधन हो गया था। हमारे सात वर्षीय वर्तिका व चार वर्षीय अनिका नाम की दो बेटियां हैं। समस्या सुनने के बाद डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम से स्पॉन्सरशिप योजना के तहत लाभान्वित किए जाने के लिए निर्देशित किया। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र ग्राम सचिव के यहां लंबित है। इस पर डीएम ने बीडीओ बिजुआ को तत्काल मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया। आदेश का असार हुआ और फरियादी को उसका प्रमाण पत्र मिल गया। डीएम ने गोला एसडीएम से फोन पर वार्ता कर रवि का आय प्रमाण पत्र यथाशीघ्र जारी करने के निर्देश दिए।






