अयोध्या मन्दिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के चलते सक्रिय हुई पुलिस
अयोध्या मन्दिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के चलते सक्रिय हुई पुलिस

अयोध्या मन्दिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के चलते सक्रिय हुई पुलिस

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के चलते पुलिस ने सक्रियता बढ़ाते हुए नगर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर अराजक तत्वों पर नजर रखनी शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में नगर की सड़कों पर पैदल गश्त कर सभी संप्रदाय के लोगों से मुलाकात कर आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को संपन्न कारने के लिए सभी धर्म गुरुओं से मुलाकात कर महान कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करने व उसको शकुशल संपन्न करने के लिए निवेदन किया। उन्होंने कस्बे में सभी होटलों व ढाबों में सघन चेकिंग की। होटल मालिकों किसी भी अपरिचित व्यक्ति को किराए पर कमरा आदि न देने के निर्देश दिए। आदेश दिए कि होटलों व ढाबो में बैठकर कोई भी शराब का सेवन नहीं करेगा। यदि आदेशों का उल्लंघन किया गया तो सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।






