नगर के संकटमोचन हनुमान मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान
नगर के संकटमोचन हनुमान मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

नगर के संकटमोचन हनुमान मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। नगर के संकटमोचन हनुमान मंदिर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छता अभियान की श्रृंखला में भाजपा नेता अशोक सक्सेना के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर की विधिवत साफ-सफाई की।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नगर पालिका चेयरमैन विजय शुक्ला ‘‘रिंकू’’ नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, कुम्भी मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार, शक्ति केन्द्र एवं कार्यक्रम संयोजक राहुल बाल्मीकि, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष गीता विश्कर्मा, अभियान संयोजक नगर महामंत्री राजेश राठौर, अभियान सह संयोजक नगर मंत्री धीरज बाजपेयी, नगर उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा, नगर मंत्री राजीव वर्मा, नगर कोषाध्यक्ष विमलेश वर्मा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सीमा सक्सेना, नगर उपाध्यक्ष सुमित्रा मिश्रा, नगर महामंत्री गीता दुबे, सीमा वर्मा, सरिता, गौरव ज्ञान त्रिपाठी, बूथ अध्यक्ष रजत गुप्ता, सचिन सिंह, मनीष पाठक व शिवम गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






