WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

बिलहरी के रामजानकी मंदिर पर नहीं दिख रही 22 जनवरी की तैयारी का असर

- अयोध्या मन्दिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे जिले में उत्साह के भव्यता से सजाए गए मन्दिर

Savdhan India News

बिलहरी के रामजानकी मंदिर पर नहीं दिख रही 22 जनवरी की तैयारी का असर

– अयोध्या मन्दिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे जिले में उत्साह के भव्यता से सजाए गए मन्दिर


गोलागोकर्णनाथ-खीरी। 22 जनवरी को अयोध्या मन्दिर में होने वाली मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की प्रतिष्ठा को लेकर जिले सहित पूरे देश में खुशियों का माहौल है। हर जिला, नगर, महानगर एवं गांवों में मंदिरों को भव्यता से सजाया गा है। परन्तु तहसील क्षेत्र के ग्राम ग्राम बिलहरी स्थित श्रीराम जानकी में 22 जनवरी को लेकर कोई तैयारी नहीं की गई है।
विदित हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन में मंदिरों को इस पावन अवसर पर सजाया जाना था। लगभग एक हफ्ता पूर्व से ही सभी मंदिरों का रंग रोगन कर साफ सफाई, झालर, लाइट, आरती, भंडारा व हवन इत्यादि कराए जाने लगे। सभी अपने घरों और आसपास के मंदिरों को सजाने में लगे हुए हैं। इसके लिए तहसील स्तर के अधिकारी भी काफी सक्रिय हैं। वह अपने क्षेत्र के सभी मंदिरों, गिरजाघर एवं गौ स्थलों को सजाकर धार्मिक कार्यक्रम करवा रहे हैं। इस समय सभी हिंदू समाज में अपार खुशी की लहर दौड़ रही है। परन्तु तहसील क्षेत्र के ग्राम बिलहरी के अति प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर व हनुमान मंदिर में कोई सजावट नहीं की गई है। ग्रामीणो ने बताया कि अभी तक इस मंदिर पर साफ-सफाई भी नहीं कराई गई है। यहां सरकार के आदेशों को ताख पर रखकर मनमानी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदारी ग्राम पंचायत अधिकारी की है, लेकिन वह अभी तक यहां एक बार भी नहीं आये। ग्राम पंचायत अधिकारी सर्वेश वर्मा से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो तो उनका फोन ही नहीं रिसीव हुआ। इस बात को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है। उनका कहना है कि इस तरह के लापरवाह अधिकारी/कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button