टेक्नोलॉजी की मदद से पारदर्शिता के साथ हो रही धान खरीद : डीएम
टेक्नोलॉजी की मदद से पारदर्शिता के साथ हो रही धान खरीद : डीएम

टेक्नोलॉजी की मदद से पारदर्शिता के साथ हो रही धान खरीद : डीएम
लखीमपुर-खीरी। न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के तहत शासन स्तर से ही धान खरीद प्रक्रिया और समर्थन मूल्य के संबंध में जारी गाइडलाइन का अनुपालन और टेक्नोलॉजी की मदद से पारदर्शितापूर्ण धान खरीद हो रही। कतिपय लोगों द्वारा जानकारी के अभाव में बिना किसी तथ्य के धान खरीद प्रक्रिया के संबंध में भ्रामक जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं। इन भ्रामक जानकारी से बचें और खरीद प्रक्रिया को भली भांति जान लें।
इस संबंध में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने धान खरीद प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि धान क्रय केंद्रों पर धान विक्रय के लिए कृषक बन्धुओं को खाद्य विभाग के पोर्टल बि.नच.हवअ.पद अथवा विभाग के मोबाइल एप नच ापेंद उपजतं पर पंजीयन कराना जरूरी है। पंजीकृत किसानों से ही धान क्रय किया जायेगा। पंजीयन के बाद तहसील स्तर पर प्रत्येक कृषक पंजीयन के सत्यापनोपरान्त ही कृषक धान विक्रय का पात्र होगा। धान विक्रय के लिए ओटीपी आधारित पंजीकरण की व्यवस्था है। पंजीकरण के लिए वर्तमान मो.नं. पर एसएमएस द्वारा प्राप्त ओटीपी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होगी। कृषक का बैक खाता आधार सीडेड (अर्थात बैंक खाता आधार से जुड़ा हो) एवं बैंक द्वारा एनपीसीआई पोर्टल पर मैप एवं सक्रिय होना जरूरी है। धान के मूल्य का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में करने की व्यवस्था है। कृषक बन्धुओं से धान खरीद क्रय केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक प्वाइंट ऑफ परचेज (म्-च्व्च्) के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण करते हुए की जायेगी।
बाक्स-
गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान डीएम ने मौजूद किसानों से पूछा कि उन्हें धान विक्रय में कोई असुविधा तो नहीं हुई। इस पर किसान गंगाराम ने बताया कि उन्होंने अपना 54 कुंटल धान ढसरापुर सेंटर पर बेचा था। हमें कोई असुविधा नहीं हुई। इसपर डीएम ने किसान से धान विक्रय की पूरी प्रक्रिया पूछी। किसान गंगाराम ने बताया कि पहले जनसेवा केंद्र से 74 कुंटल धान विक्रय का पंजीयन कराया। मोबाइल पर ओटीपी आया। इसके बाद लेखपाल ने सत्यापन किया। उसके खेत में 54 कुंटल धान निकला, जिसे ढसरापुर क्रय केंद्र पर बेचा, जिसका पैसा उसके बैंक खाते में आ गया।






