Uncategorized
अग्निकांड पीड़ितों को प्राप्त हुई शासकीय सहायता
आपदा राहत के लाभर्थियों ने व्यक्त किया शासन का आभार

अग्निकांड पीड़ितों को प्राप्त हुई शासकीय सहायता
पलियाकलां-खीरी। पलिया तहसील क्षेत्र के ग्राम बेलाकलां में हुये अग्निकांड से घर जल जाने पर पीड़ित को पलिया तहसील के अधिकारियों द्वारा तत्कालिक सहायता प्रदान की गई। उपजिलाधिकारी पलिया कार्तिकेय सिंह व तहसीलदार आरती यादव के मार्गदर्श
न में तहसील कर्मचारियों द्वारा त्रिपाल, गर्म कंबल, सब्जी , राशन, साबुन इत्यादि अन्य जरूरी वस्तुयें पीड़ित परिवारों को प्रदान की गई। शासन द्वारा उपलब्ध करवाई गयी राहत सामग्री से फिलहाल पीड़ित परिवारों को काफी राहत मिलने की सम्भवना है। राहत सामग्री प्राप्त करते हुये लाभर्थियों ने उत्तर प्रदेश शासन व पलिया तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।






