WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

सिद्ध बाबा मंदिर स्वच्छता के बाद खिचड़ी समरसता भोज आयोजित

मिलजुलकर रहने का संदेश देती है खिचड़ी : सुनील शुक्ला मण्डल महामंत्री

Savdhan India News

सिद्ध बाबा मंदिर स्वच्छता के बाद समरसता भोज आयोजित

पालियाकलां-खीरी।
प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश के सभी मंदिरों के स्वच्छता अभियान के क्रम में 137 पालिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने माँ शारदा मण्डल क्षेत्र के सुविख्यात
नौगवां सिद्ध बाबा पर स्वच्छता कार्यक्रम के तहत मन्दिर परिसर को अंदर व बाहर से साफ किया गया।साफ सफाई के बाद भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू चौरसिया के आवास पर मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी समरसता भोज का आयोजन किया गया, समरसता भोज के दौरान मण्डल महामंत्री अनिल शुक्ला ने कहा कि बाबा गोरखनाथ ने इस दाल, चावल और सब्जी से बने भोजन को खिचड़ी का नाम दिया. यही कारण है कि आज भी मकर संक्रांति के पर्व पर गोरखपुर में स्थित बाबा गोरखनाथ के मंदिर के पास खिचड़ी का मेला लगता है। इसी दिन गंगा भागीरथ के पीछे चलकर कपिल मनु के आश्रम से होते हुए सागर में जा मिली थीं। इस दिन भीष्म पितामह ने सूर्य के उत्तरायण की दिशा में गमन के साथ ही स्वेच्छा से अपना देह त्यागा था।खिचड़ी हमें मिलजुलकर रहने का संदेश देती है। स्वच्छता अभियान एवं खिचड़ी समरसता भोज के दौरान महामंत्री सुनील शुक्ला,मंडल कार्यकारिणी सदस्य राजू चौरसिया, शिवराज राणा, गजराज चौरसिया, श्याम किशोर लोधी, रामचंद्र लोधी, मुन्ना भार्गव, श्रवण विश्वकर्मा, अजय लोधी, सुजल चौरसिया, पवन राठौर, नेमचंद सहित अन्य सम्मानित कार्यकर्ता ने सिद्ध बाबा स्थान पर पहुंचकर सफाई की गई।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button