पीडब्ल्यूडी मंत्री ने लखीमपुर को दीं कई सौगातें
- खीरी विधानसभा क्षेत्र में 65.66 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोनिवि मंत्री व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने किया का लोकार्पण

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने लखीमपुर को दीं कई सौगातें
– खीरी विधानसभा क्षेत्र में 65.66 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोनिवि मंत्री व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने किया का लोकार्पण

लखीमपुर-खीरी। प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के साथ विधानसभा क्षेत्र लखीमपुर के तहत विभिन्न योजनाओं में 50.73 करोड़ की लागत से 43.535 किमी के 26 कार्यों का शिलान्यास और 14.93 करोड की लागत से़ 48.990 किमी के 33 कार्यों का निर्माण व मरम्मत कार्य का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि आज 26 कार्यों का शिलान्यास हो रहा है। क्षेत्र की बड़ी मांग एवं जनप्रतिनिधियों की पहल पर बेलरायां-पनवारी मार्ग का वह भाग जिसमें रेलवे स्टेशन और संकटा देवी मन्दिर आता है। इस 10 किमी मार्ग का 38 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इसमें आपके जनप्रतिनिधि, सांसद एवं विधायक दमदार हैं, जो बड़ी-बड़ी परियोजनाओं को खींचने में सक्षम हैं। जिले को सरकार ने बड़ी-बड़ी सौगातें दी हैं। देश में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में जो कार्य कभी नहीं हुए, वह आज आपकी आंखों के सामने साकार होते दिख रहे हैं। आगे भी इसी तरह के बड़े-बड़े काम कराए जाएंगे। बड़ी कठिनाइयों का सबब रहे देवकली-अलीगंज मार्ग की स्वीकृति मिल गई है। सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। मोदी-योगी के स्पष्ट निर्देश हैं कि न तो गुणवत्ता से कोई समझौता और समय सीमा पर पूरा काम होना चाहिए। मंत्री जितिन प्रसाद ने एसई को बुलवाया और बेलराया-पनवारी मार्ग के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिसका शिलान्याश हो रहा है, उसकी लिखा पड़ी हो गई है या नहीं। इस पर उन्होंने बताया कि प्रोसेस में है, इस माह एग्रीमेंट हो जाएगा। मंत्री ने कहा कि जनता यह सब नहीं जानती बस तारीख बताओ। इस पर उन्होंने 15 जनवरी से काम शुरू हो जाने की बात बताई। वहीं देवकली-अलीगंज मार्ग 15 फरवरी तक काम शुरू हो जाएगा। मंत्री ने चेताया कि काम की शुरूआत एक दिन भी देरी से न हो। अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार सभी इस बात को ध्यान से सुन लें कि गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्य में कमी पाई जाने की स्थिति में उन्होंने कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की बात कही। कहा कि इस क्षेत्र के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। बड़ी-बड़ी परियोजनाएं आपके लिए लाई जाएंगी। बड़े काम होने के साथ-साथ गांव की पक्की सड़कें वर्ल्ड क्लास बनाकर देंगे, तब अपने आपको सफल मानेंगे। ठंड के बाद लोक निर्माण विभाग गांव-गांव की सड़कें घरों तक के लिए बनाकर देगा। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र और सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित हुए, जिससे लोगों की ज़रूरतें भी पूरी हुईं और उनके जीवन जीने की सुविधा भी बढ़ी है। लोगों के जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन आया है। यह केवल ज़रूरतें पूरी करने तक ही सीमित नहीं बल्कि सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था, व्यावहारिक, विदेश नीति व रक्षानीति सब पर महत्वपूर्ण काम किया। आज साढ़े नौ सालों के बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में शुरू हुई, हम हर गांव और शहर में जा रहे हैं। जहां लोगों के अनुभव के सुनने को मिल रहे हैं, जो हमें संतोष और आनंद देता है। लोगों का विश्वास और भरोसा केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रति बढ़ा है, देश में अच्छा माहौल और वातावरण है। पीएम के नेतृत्व में जहां एक ओर देश सम्मानित राष्ट्र बना, वहीं दूसरी ओर विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को प्राप्त करने को निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जनमानस से पूछा कि आज गांव में लोग बिजली का हफ्ता पूछते हैं क्या? कि बिजली दिन के हफ्ते की है या रात के। बाजार में कहीं लालटेन मिलती है क्या। कोविड कालखंड में भारत ने वैक्सीन बनाई। महज 09 माह के अन्दर 200 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन करके कोविड को नियंत्रित किया गया। 100 से ज्यादा देशों को वैक्सीन दी गई। पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर ने लखीमपुर को आज कई सौगातें दी हैं। उन्होंने मंत्री को साधुवाद और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका जज्बा बरकरार रहे। प्रदेश, देश और राष्ट्र में अपना योगदान इसी प्रकार लगातार देते रहे। बता दें कि जनपद के विधानसभा क्षेत्र लखीमपुर में बेलरायां-पनवारी मार्ग (राज्य मार्ग सं0-21) के चैनेज 47.000 से 56.350 में 7.000 मीटर से 10.000 मीटर अर्थात 2-लेन पेव्ड शोल्डर के साथ चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, लम्बाई 9.350 किमी एवं लागत रू0 37.80 करोड़ की स्वीकृति 04 अक्टूबर 2023 को प्रदान की गई। मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हो जाने से लगभग 3.50 लाख की आबादी लाभान्वित होगी। जिला व तहसील मुख्यालय से सुगम कनेक्टिविटी होने एवं आवागमन जामरहित हो जायेगा। कार्यक्रम में डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार, जि.पं. अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह सहित पीडब्ल्यूडी विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।






