उत्तर प्रदेश
स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर पालिका में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर पालिका में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर पालिका में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर नगर पालिका परिषद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में युवाओं द्वारा मानव श्रृंखला बना कर एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेनी चाहिए, उन्होंने विश्व में कीर्तिमान स्थापित किया। कार्यक्रम को अन्य लोगों ने सम्बोधित करते हुए स्वामी विवेकानन्द के जीवन चरित्र पर प्रकश डाला और उनके पगचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभासद हरीओम वर्मा, मोहित कनौजिया, राजेश वर्मा, शोभित सिंह, सब्बन खान, इजरान अहमद, अनिल गुप्ता, धीरज वाजपेयी, रेखा मिश्रा, गीता विश्वकर्मा, सुनील मिश्रा, हिमांशु सिंह, सोनू त्रिवेदी, मोहित गिरि, संदीप वर्मा व मोहित अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।