WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

चंदनचौकी विद्या मंदिर को मिली विज्ञान एवं मानविकी वर्ग इंटरमीडिएट की मान्यता

आदिवासी जनजाति के छात्रों में हर्ष की लहर

Savdhan India News

चंदनचौकी विद्या मंदिर को मिली विज्ञान एवं मानविकी वर्ग इंटरमीडिएट की मान्यता

पलियाकलां-खीरी।प्रताप नारायण मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर को इंटरमीडिएट की मान्यता उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद से मिल गई है, इसमें मानविकी वर्ग में हिंदी, संस्कृत, भूगोल, इतिहास, नागरिक शास्त्र, कला, गृह विज्ञान, समाज शास्त्र, कम्प्यूटर और वैज्ञानिक वर्ग में साहित्य हिंदी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी सहित सोलह विषयों की मान्यता प्रदान की गई है इस आशय की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य बलदेव श्रीवास्तव ने देते हुये विद्या भारती के उच्चाधिकारियों सहित प्रचारक मनोज कुमार का विशेष आभार व्यक्त किये जिनके प्रयासों से विद्यालय को उच्च शिक्षा संस्थान की ओर अग्रसर होने में सफलता प्राप्त हुई है। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में आदिवासी जनजाति के लगभग एक हजार से अधिक भैया बहने शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। विद्यालय में आवासीय छात्रों के निशुल्क भोजन की व्यवस्था उपलब्ध है जिसकी व्यवस्था प्रवन्धक सलिल अग्रवाल एवं सम्पूर्णानन्द प्रचारक द्वारा उपलब्ध करवाई जाती है। प्रबंधक द्वारा स्वयं के व्यय से एक रसोई घर सहित अन्य निर्माण कार्य छात्र हित में करवाये गये हैं। उन्होंने विज्ञान एवं मानविकी वर्ग की मान्यता मिलने से विद्यालय के माध्यम से क्षेत्रीय आदिवासी बच्चों को स्थानीय स्तर पर मिलने वाली शैक्षिक सुविधाओं एवं विद्यालय के उच्चीकरण कर हर्ष व्यक्त करते हुये अपने समस्त उच्चाधिकारियों, सहयोगियों, शासकीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button