बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

लखीमपुर-खीरी। बुधवार को उप्र राज्य बाल संरक्षण आयोग सदस्य श्याम त्रिपाठी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खीरी पहुंचे। जनपद आगमन पर डीपीओ संजय निगम ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। श्याम त्रिपाठी ने जिला कारागार, जिला अस्पताल, वन स्टाप सेन्टर, पोषण पुनर्वास केन्द्र एवं जिला कारागार का निरीक्षण किया। जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में योजना के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित करके मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ पात्र बच्चों को दिलाना सुनिश्चित करें। विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में डीआईओएस डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए प्रवीण तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतोष त्रिपाठी व जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद आदि मौजूद रहे।






