विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका परिषद में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका परिषद में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका परिषद में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका परिषद में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला ‘‘रिंकू’’, विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि अरविन्द सिंह संजय व कार्यक्रम अध्यक्ष धर्मेन्द्र गिरि मोंटी ने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष अरुण अवस्थी ने किया।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि देश में पहली बार प्रधानमंत्री ने अपने कार्यों से नेता पर भरोसा करने की गारंटी दी। क्योंकि मोदी की सरकार ने जरुरतमंदों के लिए आवास, पांच लाख तक का फ्री इलाज, स्वच्छ पेयजल, गैस कनेक्शन व गरीबों को फ्री बिजली कनेक्शन सहित पात्रों को फ्री राशन देने के लिए काम किया है। इसके अलावा सांसद प्रवक्ता अमरीश सिंह, नगर अध्यक्ष भाजपा शत्रोहन मिश्रा, पूर्व चेयरमैन एलडीबी बैंक सुर्जनलाल वर्मा, अशोक सक्सेना व जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा ने भी सम्बोधित करते हुए अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान कार्यक्रम में सभासद आशीष अवस्थी, सुशील कुमार, हरिओम वर्मा, धर्मेन्द्र बाल्मीकि, धर्मेन्द्र तिवारी, आनंद सोनी, नानक चन्द्र वर्मा, इजराइन, अल्लू सैनी, शोभित कुमार, धर्मेन्द्र तिवारी, साहिद, सुफियान खान, पालिका से संदीप कुमार वर्मा एसआई, अब्दुल रहीम अंसारी आर आई, अमित श्रीवास्तव प्रधान लिपिक, मोहित गिरि, राम सिंह, अवधेश कुमार,भाजपा से राजेश राठौर गीता विश्वकर्मा, रेखा मिश्रा ,विमलेश वर्मा ,सुधीर अवस्थी, राहुल बाल्मीकि धीरज बाजपेई,विनोद कुमार वर्मा, एड.राजीव वर्मा ,रजत गुप्ता, सहित सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थिति रहे।






