WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

गोल्डन फ्लावर स्कूल में एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर आयोजित

मुख्य अतिथियों ने किया पुरस्कार वितरण

Savdhan India News


एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर मे खेलों से जगमग हुआ गोल्डन फ्लावर विद्यालय परिसर

पलियाकलाँ-खीरी।नगर के सम्पूर्णानगर रोड स्थित गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे 26 वीं वाहिनी लखीमपुर खीरी द्वारा 12 दिवसीय एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर चल रहा है जिसके अन्तर्गत आज अलग- अलग मंडल व वाहिनी से आये कैडेट्स एल्फा, डेलटा ,वर्बो, चर्ली चार टीमों के मध्य वालीबॉल, खो-खो ,रस्साकशी के ३ लीग मैच हर टीम मे कराये गये इसके पश्चात फाइनल मैच कराया गया जिसमे कार्यक्रम को शोभायमान करने हेतु मुख्य अतिथि के रुप मे ब्रिगेडियर नीरज पुनेठा, सरदार जसमेल सिंह मांगट एवं हरदीप कौर उपस्थित रहे। फाइनल मैच वालीबॉल एल्फा व डेल्टा टीम के मध्य हुआ जिसमे डेल्टा टीम विजयी रही ,इसी प्रकार खो-खो मैच भी एल्फा व डेल्टा टीम के मध्य हुआ जिसमे एल्फा टीम विजयी रही रस्साकशी मैच भी एल्फा व डेल्टा टीम के मध्य हुआ जिसमे डेल्टा टीम विजयी रही। मैचों के पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र व पदक वितरित कराये गये।
इस दौरान 26 वीं वाहिनी के कमांडिंग अफिसर कर्नल चित्रसेन ,डिप्टी कैंप कमांडर कर्नल राजेश सिंह चौहान ,अधिकारी, सैन्य प्रशिक्षक ,ए.एन.ओ./प्रधानाचार्य श्री श्याम महेंद्रु व अन्य वाहिनी से आये अधिकारी व प्रशिक्षक उपस्थित रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button