WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेशप्रशासनसावधान इण्डिया न्यूज

मरीजों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु प्रतिबद्ध सीएचसी पालिया ; डॉ0 भरत सिंह

मानसिक रोग शिविर में लाभान्वित हुये 342 मरीज

Savdhan India News

मानसिक रोग शिविर   में लाभान्वित हुये 342 मरीज


मरीजों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु प्रतिबद्ध सीएचसी पालिया ; डॉ0 भरत सिंह

– मानसिक रोग शिविर में लाभान्वित हुये 342 मरीज

पलियाकलां-खीरी।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मेगा कैंप का उद्घाटन अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया डॉक्टर भरत सिंह द्वारा किया गया। परीक्षण के दौरान मानसिक रोग के पचहत्तर,त्वचारोग के एक सौ पच्चीस, सामान्य चिकित्सा के 142 मरीज देखे गये वही तैंतीस मानसिक रोगियों को चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत स्वास्थ्य सलाह प्रदान की गई, जबकि ब्लड प्रेशर के दो सौ दस व शुगर के एक सौ तिरसठ परीक्षण किये गये। शासन की मंशा व स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों के निर्देशनुक्रम में मरीजों के उत्तम स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुये अधीक्षक डॉ0 भरत सिंह ने मरीजों से कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया क्षेत्र के समस्त चिकित्सक व सहयोगी कर्मचारी मरीजों के बेहतर स्वस्थ के लिये सतत कार्यशील हैं, सीएचसी पलिया को ओर से भी समय समय पर आयोजित किये जाने वाले चिकित्सा शिविरों की सुविधाओं का मरीजों से शत प्रतिशत लाभ उठाने का आह्वान करते हुये उन्होंने कहा कि मरीजों संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु वह चौबीसों घण्टे उपलब्ध हैं।
शिविर में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अखिलेश शुक्ला, डॉ0 अजीत सिंह एमडी मेडिसिन फिजिशियन, डॉ0 रामकिशोर वर्मा त्वचा रोग विशेषज्ञ काउंसलर अंकित दीक्षित,अतुल कुमार पांडे, साइकाइट्रिक सोशल वर्कर विवेक कुमार मित्र, साइट्रिक नर्स स्थिति कक्कड़ मनोवैज्ञानिक,
लैब टेक्नीशियन अमन कुमार, फार्मासिस्ट टी रहमान निधि शाक्य व अन्य स्टाफ कर्मचारी उपस्थित रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button