कृषक समाज इंटर कॉलेज में हुआ स्काउट गाईड प्रशिक्षण का आयोजन
कृषक समाज इंटर कॉलेज में हुआ स्काउट गाईड प्रशिक्षण का आयोजन

कृषक समाज इंटर कॉलेज में हुआ स्काउट गाईड प्रशिक्षण का आयोजन

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। नगर के कृषक समाज इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
स्काडट के जिला मुख्य आयुक्त एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रमों के अनुपालन एवं प्रधानाचार्य डॉ एलआर वर्मा के निर्देशन आयोजित प्रशिक्षण शिविर कॉलेज के 64 स्काउट तथा 64 गाइडों ने प्रतिभाग किया। स्काउट प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दिनों में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नियुक्त आंतरिक परीक्षक संतोष कुमार गुप्ता तथा कुमारी आरती गुप्ता ने प्रतिभागियों को स्काउटिंग के इतिहास से अवगत कराया। सभी को अपनी देखभाल, अनुशासन, स्काउट प्रार्थना, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, स्काउट गाइड के नियम, विभिन्न प्रकार की गांठें, सीटी संकेत, बिना बर्तन के खाना बनाना एवं प्राथमिक सहायता आदि गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने तंबू लगाकर रस्सी एवं बांस के डंडों की सहायता से पुल का निर्माण किया। प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य एपी सरोज, श्याम मूर्ति शुक्ला, लखपत भारती, अशोक कुमार वर्मा, ओम प्रकाश यादव एवं अरविंद कुमार यादव संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य ने प्रतिभागियों के उत्तम कार्य की सराहना करते हुए प्रशिक्षकों एवं स्काउट टीचरों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। शिविर का संचालन पब्लिक इंटर कॉलेज के स्काउट टीचर प्रमोद कुमार गुप्ता, सविता देवी एवं प्रदीप कुमार वर्मा ने किया।








