ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, दर्दनाक मौत
अपनी पत्नी के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था अरविन्द यादव, पलिया की भीरा रोड पर हुआ हादसा

ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, दर्दनाक मौत
– अपनी पत्नी के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था अरविन्द यादव, पलिया की भीरा रोड पर हुआ हादसा

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
सावधान इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। मित्रों यह दृश्य पलिया नगर की भीरा रोड का है। यह ओवरलोड गन्ने से भरा जो ट्रक आप देख रहे हैं। यह ट्रक नहीं बल्कि साक्षात यमराज का रूप है। इस ओवरलोड ट्रक ने एक आदमी की जिन्दगी निगलने के साथ-साथ एक सुहागन का सिन्दूर उजाड़ते हुए तीन मासूमों से बाप का साया छीन लिया। दरअसल मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरा निवासी अरविन्द यादव बाइक द्वारा अपनी पत्नी साधना यादव के साथ सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र के ग्राम मझरा पश्चिम स्थित अपनी ससुराल गया हुआ था। वापस घर जाते समय पलिया नगर की भीरा रोड पर स्थित बजाज चीनी मिल के सामने ओवरलोड गन्ने से भरे इस ट्रक के चालक ने ट्रक उसकी बाइक पर चढ़ा दिया। जिससे अरविन्द की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गयी। गुस्साई भीड़ ने जाम लगाकर विरोध शुरू कर दिया। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बता दें कि ओवरलोड वाहनों पर शासन-प्रशासन किसी प्रकार का कोई हस्तक्षेप नहीं करता। बाइक चालकों के आए दिन किसी न किसी कमी को लेकर चालान किए जाते हैं। लेकिन इन ओवरलोड वाहनों पर कोई प्रतिबन्ध नहीं। शासन-प्रशासन की यह लापरवाही आए दिन लोगों की जान को खतरा बनता जा रहा है।






