एमएसपी गारन्टी पर सरदार वीएम सिंह ने मोदी को घेरा
संवृद्ध किसान ही मेरे जीवन का एकमात्र संकल्प है : वीएम सिंह


संवृद्ध किसान मेरे जीवन का संकल्प : सरदार वीएम सिंह
– किसानों से जुड़े मुद्दों पर गारन्टी दें प्रधानमंत्री
लखनऊ/लखीमपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता को गारंटी दे रहे हैं, उसी जनता में हमारे किसान भाई भी शामिल है, मोदी को चाहिये कि किसानों को भी उनकी उपज का उचित मूल्य देने की गारंटी तय करें उक्त उद्गार बरखेड़ा क्षेत्र की सैकड़ो ग्राम पंचायतों की किसान महापंचायत में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने व्यक्त किये, उन्होंने सरकार से मांग करते हुये कहा कि पशुओं से खेतों में फसलों को होने वाले नुकसान का दो गुना मुआवजा जर्जर द्वारा दिया जाये तभी देश का किसान गरीबी से उबर सकता है। सम्मेलन के दौरान किसानों द्वारा वीएम सिंह से लोकसभा चुनाव लड़ने के प्रस्ताव पर उन्होंने कहा कि किसान समस्त किसान एकजुट होकर उन्हें चुनाव लड़वाने को संकलित होंगे तभी वह जनहित में लोकसभा का चुनाव लड़ने को तैयार होंगे। उन्होंने कहा किसानों की एकता व अखण्डता ही मेरी शक्ति है अपने खून की आख़िरी बून्द तक सरदार वीएम सिंह किसानों के लिये संघर्ष करता रहेगा, संवृद्ध किसान ही मेरे जीवन का एकमात्र संकल्प है।






