डीएम व एसपी की अध्यक्षता में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन
डीएम व एसपी की अध्यक्षता में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन

डीएम व एसपी की अध्यक्षता में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन

लखीमपुर-खीरी। माह के द्वितीय शनिवार को जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। फूलहबेहड़ व शारदानगर थाने में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने की। इस दौरान प्राप्त जनशिकायतों की सुनवाई कर त्वरित व निष्पक्ष जांच कराकर समयबद्ध रूप से शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देशित दिए। इसके अतिरिक्त पलिया कोतवाली में सीओ अरविन्द कुमार वर्मा ने थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को सुना और कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए बाकी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय सहित राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल मौजू रहे। इसी क्रम में जिले के अन्य थानों में भी थाना समाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं।






