WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

अजान में हुआ भारतीय बजरंग दल की बैठक का आयोजन

अजान में हुआ भारतीय बजरंग दल की बैठक का आयोजन

Savdhan India News

अजान में हुआ भारतीय बजरंग दल की बैठक का आयोजन


गोलागोकर्णनाथ-खीरी। कस्बा अजान में देवी माता के मंदिर प्रांगण में भारतीय बजरंग दल की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश मंत्री अशोक जोशी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अशोक कुमार मुन्ना मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष आकाश जायसवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। मीटिंग में ब्लाक कुंभी के अध्यक्ष अमित वर्मा को मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष विपिन कुमार, सतीश वर्मा, महामंत्री मंत्री योगेश प्रजापति, ग्राम पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, उपाध्यक्ष आयुष यादव, उपाध्यक्ष अंस प्रजापति, उपाध्यक्ष किशन कुमार व राजेश सिंह ग्राम पंचायत बघमरा को मनोनीत किया गया। बैठक में प्रदेश मंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुत्व को संगठित करने का अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय बजरंग दल द्वारा हर हिंदू को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रभारी अशोक कुमार मुन्ना ने बताया कि हिंदू समाज को कभी भी किसी भी विपक्षी दल सपा बसपा कांग्रेस ने गले लगाने का प्रयास नहीं किया, बल्कि जाति आधार पर राजनीति का कुचक्र किया है, जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब केवल हिंदुत्व ही सर्वोपरि रहेगा। बैठक में जिला अध्यक्ष, महामंत्री अमित मिश्रा ‘‘एडवोकेट’’, जिला उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, जिला मंत्री मनीष सिंह, हिमांशु, विकास प्रजापति, दीपक सक्सेना व रिंकू वर्मा सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button