उत्तर प्रदेश
बाघ के हमले से महिला घायल
बाघ के हमले से महिला घायल - सूचना पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को किया सचेत गोलागोकर्णनाथ-खीरी। खेत पर गयी एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। मामले की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी। इस खबर से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। घटनाक्रम के अनुसार हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बैदाखेडा निवासी श्यामा देवी पत्नी रामकुमार शुक्रवार को अपने खेत पर गई हुई थी। वहीं गन्ने में घात लगाकर बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि अभी हाल में बाघ के हमले से एक ग्रामीण की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। जिसको लेकर क्षेत्रवासी खासे आक्रोशित हैं।

बाघ के हमले से महिला घायल
– सूचना पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को किया सचेत

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। खेत पर गयी एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। मामले की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी। इस खबर से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

घटनाक्रम के अनुसार हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बैदाखेडा निवासी श्यामा देवी पत्नी रामकुमार शुक्रवार को अपने खेत पर गई हुई थी। वहीं गन्ने में घात लगाकर बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि अभी हाल में बाघ के हमले से एक ग्रामीण की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। जिसको लेकर क्षेत्रवासी खासे आक्रोशित हैं।






