उत्तर प्रदेश
मिड डे मिल में गडबडी पाए जाने पर होगी कार्रवाई : प्रधान
मिड डे मिल में गडबडी पाए जाने पर होगी कार्रवाई : प्रधान

मिड डे मिल में गडबडी पाए जाने पर होगी कार्रवाई : प्रधान

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। तहसील क्षेत्र की कुम्भी ब्लाक की ग्राम पंचायत जड़ौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को लेकर आए दिन बच्चों के अभिभावक ग्राम प्रधान संध्या मिश्र से सिकायत करते थे। लगातार मिल रही शिकायतों के लेकर शनिवार को ग्राम प्रधान विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ मिड-डे-मिल का खाना खाकर चेक किया। साथ ही शिक्षक स्टाफ से कहा कि बच्चे हमारे का भविष्य हैं। इनके मिड डे मिल में किसी भी गडबडी बर्दास्त नहीं की जायेगी। बच्चों की साफ सफाई व स्वस्थ पर भी पूरा ध्यान रखा जाये। इस दौरान प्रधानाचार्य शमशुल हक, शिक्षा मित्र मुन्नी व रसोइया मौजूद रहीं।






