उत्तर प्रदेश
जाम की समस्या को लेकर व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
जाम की समस्या को लेकर व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

जाम की समस्या को लेकर व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। नगर में आए दिन गन्ने से भरे ओवरलोड वाहनों से होने वाली जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए अखिल भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण अवस्थी के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों/व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला “रिंकू“ को एक बधाई पत्र दिया। साथ ही एक ज्ञापन भी दिया, जिसमें कहा गया है आए दिन जाम की समस्या का कारण बन रहे ई-रिक्शा चालकों को व्यवस्थित करने के लिए शहर से बाहरी सीमा पर रिक्शा खड़े करने एवं उनका रूट सुनिश्चित करने हेतु सुझाव दिए। इस दौरान नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, जिला महासचिव शुभम अग्निहोत्री, लियाकत हुसैन, प्रवीण गुप्ता व रवि लोहिया आदि मौजूद रहे।