WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का मनाया गया स्थापना दिवस

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का मनाया गया स्थापना दिवस

Savdhan India News

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का मनाया गया स्थापना दिवस

बाराबंकी । जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद ईकाई द्वारा स्थापना समारोह दिवस मनाया गया ।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कुंवर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के निर्देश पर आज हम सब यहां पर एकत्रित हुए हैं और हम पार्टी के स्थापना दिवस को  जनसेवा संकल्प दिवस के रूप में मना रहे और यह संकल्प ले रहे हैं कि पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी  प्रतिदिन कम से कम 5 सदस्य अवश्य बनाएगा और यदि हम ऐसा कर ले गए तो बहुत जल्द वह दिन आएगा जब प्रदेश में जनसत्ता दल की सरकार होगी और राजा भैया प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे और हम  सबका सपना साकार होगा ।

प्रधान महासचिव मनोज सिंह एडवोकेट ने कहा कि बहुत ही कम समय में जनसत्ता पार्टी ने प्रदेश में अपना एक् अलग स्थान बना लिया हैं। पार्टी के पदाधिकारियों की पार्टी के प्रति निष्ठा एवं लगन के कारण जनसत्ता दल बहुत तेजी से अपना विस्तार कर रही है,पार्टी के पदाधिकारी राजनीति को सेवा नीति की भावना से निरंतर गरीब, मजलूम ,शोषित वंचित के प्रति सेवा भावना से कार्य कर रहें हैं जो पार्टी का मूल उद्देश्य हैं। सरकार प्रत्येक बेरोजगार को रोजगार या नौकरी के अवसर प्रदान करे जिससे नौजवानों को बेरोजगारी से निजात मिल सके । कोरोना के प्रकोप के बाद आम आदमी का जीवन स्तर काफी पीछे चला गया हैं लोगो के रोजगार बंद हो गये जिसके कारण अधिकांश लोग आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहें हैं इस ओर सरकार को कोइ ठोस कदम उठाने चाहिये जिससे लोगो का जीवन स्तर सुधर सके, लोगो को बढ़ती महंगाई से राहत मिलना चाहिये। आरक्षण का मानक आर्थिक आधार होना चाहिये और उसके बाद भी जिन परिवारों को एक् बार आरक्षण का लाभ मिल जाए उसे दुबारा आरक्षण न दिया जाए जिससे आरक्षण का असली उद्देश्य पूरा हो सके। आज  पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में पार्टी के पदाधिकारी पांचवें स्थापना दिवस को धूमधाम से मना रहें हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कुंवर भूपेंद्र सिंह बॉबी , प्रधान महासचिव अधिवक्ता मनोज सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष आई पी सिंह ,जिलाध्यक्ष (यु0मो0) विजय प्रताप सिंह ‘पिंटू’ ,जिलाध्यक्ष (छात्र संघ) आदित्य नारायन जायसवाल ,जिलाध्यक्ष  (अ0प्र0) आलिम हुसैन ,जिला सचिव प्रमोद सिंह, हेमराज रावत, राजेश प्रताप वर्मा, अरुण सिंह राठौर ,दीपचंद सोनी ,विनय सिंह ,आशुतोष पाठक ,अनुराग यादव  ,भूपेन्द्र सिंह सहित संगठन के सभी पदाधिकारी ,सक्रिय सदस्य एवं बहुत से पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button