WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

सूरमा एवं पुरैना में जोरदार हुआ संकल्प यात्रा रथ का स्वागत

- जनजातिय क्षेत्र में दिखी योजनाओं से हुए बदलाव व विकास की झलक

Savdhan India News

सूरमा एवं पुरैना में जोरदार हुआ संकल्प यात्रा रथ का स्वागत

– जनजातिय क्षेत्र में दिखी योजनाओं से हुए बदलाव व विकास की झलक


लखीमपुर-खीरी। विकसित भारत के संकल्प को लेकर योजनाओं का रथ लाभार्थियों के पथ पर आठवे दिन बुधवार को नोडल अफसर बीएसए प्रवीण तिवारी की अगुवाई में पलिया ब्लॉक के जनजातीय क्षेत्र सूरमा एवं पुरैना संकल्प यात्राश् जा पहुंची, जहा आईईसी रथ का जोरदार स्वागत हुआ।
बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा ने सूरमा एवं पुरैना गांव में जोरदार स्वागत अभिनंदन के बीच प्रवेश किया। तय रोस्टर के मुताबिक नोडल अफसर बीएसए प्रवीण तिवारी व पीओ यूके सिंह ने जनजातीय गौरव और संघर्ष के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीएसए ने उपस्थित जनसमूहों को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने की शपथ दिलाई। इस दौरान बीएसए प्रवीण तिवारी ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य गरीब कल्याण के निमित्त केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत धरातल पर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना है। यात्रा के माध्यम से योजनाओं के लाभार्थियों का फीडबैक लेना और जिन नागरिकों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उन्हें योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे जोड़ना है। पीओ यूके सिंह ने कहा कि लोगों को आजादी के महानायक भगवान विरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। स्वाधीनता के महानायक बिरसा मुंडा का जीवन हमें लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए अपने दायित्व को सजगतापूर्वक निभाने के लिए प्रेरित करता है। लोगों से आह्वान किया कि वह लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए अपने सजग नागरिक का दायित्व निभाते हुए देश को 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

बाक्स-

योजनाओं के लाभार्थियों को बांटे गए हितपत्र

नोडल अधिकारी बीएसए प्रवीण तिवारी ने पीओ यूके सिंह के साथ लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोगो को वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री के संदेश को भी प्रसारित कर अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभान्वित किया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हित पत्र भी प्रदान किया। साथ ही चयनित लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया। अभियान के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं पर साहित्य का वितरण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदन चौकी की चिकित्साधिकारी डॉ कोमल साहा ने दो शिफ्टों में सूरमा एवं पुरैना में आयोजित मेडिकल कैंपों में पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी दवाईयां निशुल्क प्रदान कीं। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बनाए गए आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी वितरित किए।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button