पलिया की प्रतिभा सुशील कुमार बने एडीजे मथुरा
पूर्व पुलिस क्षेत्राधिकारी बाल राम के पुत्र ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

मथुरा के एडीजे बने सुशील कुमार
पलियाकलाँ-खीरी। पलिय नगर के मूल निवासी सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी बालकराम के ज्येष्ठ पुत्र सुशील कुमार जो वर्तमान समय में सीजेएम नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) पद पर कार्यरत हैं, उनका प्रमोशन जनपद मथुरा के अपर जिला जज पद पर हुआ है। उनकी एडीजे पद पर पदोन्नति होने पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय सचिव अमित महाजन एडवोकेट, नगर पालिका परिषद पलिया अध्यक्ष के बी गुप्ता, खैरा ट्रांसपोर्ट के संचालक जोरा सिंह, प्रबंधक ऋषि मंगल महाजन सहित प्रतिष्ठित व्यापारी रोहित गुप्ता, एजाज अली, बजाज शुगर मिल के सुरक्षा अधिकारी अनूप दत्त दूबे आदि नगर व क्षत्रेवासियो ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि मृदुभाषी सुशील कुमार अपने सरल स्वभाव एवं न्यायप्रियता के लिये पहचाने जाते हैं इनकी बहन सुमन कन्नौजिया पुलिस उपाधीक्षक हैं व भाई संजय कुमार भी ख्यातिप्राप्त व्यवसायी हैं।






