गोपास्टमी महोत्सव के दौरान गौ रक्षा का लिया गया संकल्प
गोपास्टमी महोत्सव के दौरान गौ रक्षा का लिया गया संकल्प

गोपास्टमी महोत्सव के दौरान गौ रक्षा का लिया गया संकल्प

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। श्री धर्मादा समिति गौशाला के 15वें गोपाष्टमी महोत्सव के चौथे दिन विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति के तत्वावधान में यदुशील शिक्षा निकेतन, जय माँ मंगला जूनियर हाई स्कूल, ,आदर्श दुर्गा बाल विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, दुर्गा विद्या मंदिर, इण्डियन पब्लिक एकेडमी, इण्डियन हेरिटेज एकेडमी, सरस्वती ज्ञान मंदिर, कमला मेमोरियल स्कूल, सरस्वती विद्या निकेतन, दयानंद वाल विद्या मंदिर, पुरुषोत्तम बाल विद्या मंदिर, श्री बाबूराम बाल उद्यान, नेताजी सुभाष शिक्षा मंदिर, प्रकाश दीप शिक्षा निकेतन, कामधेनु विद्या निकेतन, शारदे ज्ञान मंदिर, गुरुदेव रविन्द्र नाथ शिक्षाश्रम व स्वामी विवेकानंद वाल उद्यान आदि विद्यालयों के लगभग 350 बच्चों ने गौ रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीन कुमार यादव ने विभिन्न विद्यालय से आए बच्चों को गौ माता की रक्षा करने का संकल्प दिलाने के बाद बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गौ माता की महिमा का वर्णन हमारे वेदों में बताया गया है। गौ माता से हमें अनेकोंनेक लाभ मिलते हैं। कार्यक्रम संयोजक चेयरमैन विजय शुक्ला ‘‘रिंकू’’ ने विशिष्ट अतिथि छोटी काशी शिव मंदिर के मुख्य पुजारी दिनेश मिश्रा व मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीन कुमार यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी आगुन्तकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन अनुज खरे ने किया। इस अवसर पर शैलेन्द्र सक्सेना, अवधेश मिश्रा, डीपी श्रीवास्तव, मोहित कनौजिया, श्रीकृष्ण शर्मा, शत्रोहन मिश्रा, रवीन्द्र कटियार, मनोज बाथम, सुनील शर्मा, सुनील मिश्रा व धीरज बाजपेई सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।






