WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने लगाई न्याय की गुहार

पलिया नगर निवासी ऊषा देवी ने सुनाई आपबीती

Savdhan India News

पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने लगाई न्याय की गुहार

– पलिया नगर निवासी ऊषा देवी ने सुनाई आपबीती

(निर्जेश मिश्र)

सावधान इण्डिया न्यूज, लखीमपुर-खीरी। राज्य से लेकर केन्द्र सरकार तक महिलाओं के प्रति काफी संवेदनशील है। आए दिन महिलाओं के लिए नई-नई योजनाएं लागू की जा रही हैं। इसके बाद भी महिलाएं आए दिन प्रताड़ना की शिकार हो रही हैं और न्याय पाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इसके बाद भी उनके हाथ सिर्फ और सिर्फ निराशा ही लगती है। पलिया नगर की निवासी उषा देवी पुत्री राजाराम राठौर की जिन्दगी भी कुछ इसी प्रकार से उलझी हुई है। स्थानीय पुलिस से लेकर उच्चाधिकारियों तक से न्याय की गुहार लगा चुकी है, परन्तु कहीं सफलता नहीं मिली। ऊषा का कहना है कि उसकी शादी 13 साल पूर्व पलिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसंतापुर खुर्द निवासी शिवशंकर पुत्र अर्जुनलाल के साथ हुई थी। अब उसके दो बेटियां और एक बेटा सहित तीन बच्चे हैं। पति शिवशंकर ने उसे बिना बताए खीरी जिले की गोला कोतवाली क्षेत्र के लैलूननगर निवासी बिट्टू नामक एक विवाहित महिला के साथ शादी कर ली। उसके बाद से वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए आये दिन प्रताडि़त करता तथा मारता-पीटता है। पति का कहना है कि अब वह अपनी नई पत्नी के साथ ही जीवन व्यतीत करेगा। 30 सितम्बर 2023 को जान से मारने की नियत से शिवशंकर ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसके काफी चोटें आईं। वह किसी तरह जान बचाकर अपने मायके पलिया आ गयी। पीड़िता का आरोप है शिवशंकर का कहना है यदि मेरे घर आओगी तो तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ूंगा। पीड़ित महिला ऊषा ने मीडिया को आपबीती बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button