WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
क्राइम

​लखीमपुर खीरी : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, आईफोन और बाइक बरामद

4.45 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो शातिर तस्करों को दबोचा

Savdhan India News

सम्पूर्णानगर खीरी= पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 4.45 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो शातिर तस्करों को दबोचा है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से एक आईफोन 16, एक रियलमी फोन और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। ​पुलिस अधीक्षक खीरी, संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत, क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में सम्पूर्णानगर पुलिस और एसएसबी की 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एसएसबी (कमलापुरी कैंप) ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया था। मुखबिर की सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर बसही कॉलोनी निवासी अनुज गुप्ता और शिवा गौड़ को गिरफ्तार किया। ​तलाशी लेने पर उनके पास से दो अलग-अलग पुड़ियों में कुल 4.45 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल होने वाली प्लेटिना मोटरसाइकिल (UP 31 AP 6242) को भी जब्त कर लिया है। ​मादक पदार्थ 4.45 ग्राम ब्राउन शुगर, एक अदद बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल, एक iPhone 16 और एक Realme मोबाइल।संपूर्णानगर प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से मिटाने के लिए पुलिस और एसएसबी पूरी तरह सतर्क है। पकड़े गए दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के हैं और सीमावर्ती इलाकों में मादक पदार्थों की सप्लाई में संलिप्त थे। इनके विरुद्ध मु0अ0सं0 16/2026 धारा 8/21 NDPS ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आगे भी इस तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की ओर से उप-निरीक्षक अनिल सिंह पंकज, कांस्टेबल धर्मेंद्र, नरेंद्र कुमार और टिंकू प्रजापति शामिल रहे। वहीं, एसएसबी की ओर से निरीक्षक रविंद्र सिंह, एएसआई यशवंत सिंह, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार, शिवप्रसाद सिन्हा और कांस्टेबल भाऊसाहेब, गुरुदेव यादव व अभिषेक रंजन ने मुख्य भूमिका निभाई।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button