WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
क्राइम

लखीमपुर खीरी : एसएसबी और पुलिस ने एक नेपाली युवक 6 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा

एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत नेपाल सीमा से ब्राउन शुगर के साथ एक नेपाली युवकों को गिरफ्तार किया है

Savdhan India News

संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बसही 49 भी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एसएसबी व संपूर्णानगर पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत नेपाल सीमा से ब्राउन शुगर के साथ एक नेपाली युवकों को गिरफ्तार किया है। एक नेपाली युवक भारत से नेपाल ब्राउन शुगर लेकर जा रहे था । एक युवक पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।
संपूर्णानगर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार व बसही 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सहायक कमांडेंट रामकुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस के जवानों की संयुक्त गश्त के दौरान एक नेपाली युवक को रोका गया।

तलाशी के दौरान उनके पास से 6.05 ग्राम ब्राउन शुगर बाइक और मोबाइल बरामद हुआ। एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। एक आरोपी बाइक से ब्राउन शुगर लेकर भारत से नेपाल जा रहे थे। 49 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सहायक कमांडर रामकुमार यादव ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। पूछताछ में युवक ने अपना नाम बाबूराम खड़का पुत्र दाने खड़का निवासी बुड्डी गंगा नगरपालिका,वार्ड नंबर-07 पुलिस स्टेशन-बाजुरा, जिला बाजुरा नेपाल बताया है । एक नेपाली युवक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में संपूर्णानगर पुलिस के उपनिरीक्षक अनिल सिंह पंकज, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार रावत नरेश कुमार, टिंकू प्रजापति व एसएसबी के इंस्पेक्टर रामकुमार यादव और गौतम लाल आदित्य वर्मा टीम में शामिल है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button