WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

लखीमपुर खीरी : पलिया की बेटी रिषिता ने पास की आईएएस प्री की परीक्षा , समाजसेवी आलोक मिश्रा ने खिलाई मिठाई

रिषिता को आईएएस की मुख्य परीक्षा मैंस भी पास करने की शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा कि बेटियां के बाबा भी पलिया के बहुत फेमस कथावाचक स्वर्गीय सालिक राम पांडेय थे

Savdhan India News

पलिया की बेटी रिषिता ने पास की आईएएस प्री की परीक्षा ! आलोक मिश्रा ने खिलाई मिठाई

पलिया कलां खीरी टेहरा के रहने वाले स्वर्गीय मनोज पांडेय कंडक्टर बस यूनियन की पुत्री रिषिता पांडेय ने आईएएस की प्रारंभिक परीक्षा पास की है। परीक्षा पास करने पर समाजसेवी आलोक मिश्रा ने रिषिता पांडेय के परिवार से मिलकर शुभकामनाएं दीं और रिषिता को आईएएस की मुख्य परीक्षा मैंस भी पास करने की शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा कि बेटियां के बाबा भी पलिया के बहुत फेमस कथावाचक स्वर्गीय सालिक राम पांडेय थे। जिस तरह उन्होंने भागवत कथा को घर-घर पहुंचने का काम किया इस तरह उनकी पोती रिषिता ने भी पलिया का नाम रोशन करेंगी यह मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।

रिषिता पाण्डेय के प्रारंभिक शिक्षा इंटरमीडिएट तक दून स्कूल पलिया कलॉ से प्राप्त की। स्नातक व बीएससी की परीक्षा युवराज दत्त कालेज लखीमपुर से इतना ही नहीं लखनऊ यूनिवर्सिटी से एलएलबी की अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूर्ण कर रही है। अपने पूर्ण करने के साथ ही आईएएस की प्री परीक्षा पास कर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया परिवार में रिषिता पान्डेय की मां पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा की सर्विस कर रहे हैं। वह दो भाई हर्षित पांडे व मुकुल पांडे व्यापार कर परिवार चला रहे हैं। इस मौके पर समाजसेवी आलोक मिश्रा (भइया)ने रिषिता पान्डेय की मॉ परिवार में मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button