लखीमपुर खीरी : पलिया पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार
पलिया पुलिस ने एक महिला तस्कर को अवैध मादक पदार्थ,चांदी के आभूषण सहित भारतीय व नेपाली रुपयों के साथ गिरफ्तार किया


मादक पदार्थ के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कोतवाली क्षेत्र में बढ़ रहे लगातार मादक पदार्थों के नशे की रोकथाम को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है और अपना कड़ा रुख अपनाते हुए अब लगातार मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार कर जेल में डालने का काम कर रही है । तो वही एक बार फिर पलिया पुलिस ने एक महिला तस्कर को अवैध मादक पदार्थ,चांदी के आभूषण सहित भारतीय व नेपाली रुपयों के साथ गिरफ्तार किया है ।
दरअसल जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकार यादवेंद्र यादव ने बताया है सोमवार को पुलिस की टीम ने काफी दिनों से मादक पदार्थों की तस्करी कर रही एक महिला तस्कर को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर लेकर जा रही थी ।

जिसने पूछताछ के दौरान अपना नाम कैलाश कौर निवासी मोहल्ला रंगरेजान प्रथम बताया है जिसके पास से लगभग बीस लाख रुपए के कीमत की 450 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ साथ 90,633 रुपया भारतीय मुद्रा, 1,32,900 रुपया नेपाली मुद्रा, 4 मोबाइल फोन व सोने और चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं हालांकि महिला टक्कर को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्यवाही शुरू करदी गई है l





